Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में किसी की जन्म तारीख से उसके मूलांक के बारे में जान सकते हैं. अगर किसी का जन्म महीने की 13 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 प्लस 3 यानी 4 होगा. इसी प्रकार सभी का मूलांक निकाल सकते हैं. अंक ज्योतिष में मूलांक से किसी की खूबियों और खामियों को जान सकते हैं. आज मूलांक के जरिए ऐसे लड़कों के बारे में जानेगें, जो अपने पिता और परिवार के लिए बेहद लकी साबित होते हैं.
अंक ज्योतिष में ऐसे दो मूलांक के बारे में बताया गया है. इन मूलांक के लड़के बेहद लकी होते हैं. यह कम उम्र में खूब दौलत शोहरत कमाते हैं. यह लड़के पिता और परिवार के लिए भाग्यशाली होते हैं. इन तारीख पर जन्मे लड़के परिवार का नाम रोशन करते हैं. बता दें कि, यहां हम मूलांक 1 और 9 की बात कर रहे हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar: उच्च राशि में गुरु गोचर करेगा कमाल, 2 जून से इन राशियों पर बरसेगा पैसा
मूलांक 1 के लड़के
किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लड़कों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. यह सूर्य के प्रभाव से ऊर्जावान, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. यह बहुत ही मेहनती होते हैं और परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं. मूलांक 1 के लड़के कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. यह लड़के करियर में तरक्की करते हैं और साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
मूलांक 9 के लड़के
जिनका जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं. मंगल के प्रभाव से यह बहुत ही साहसी और जिम्मेदार होते हैं. यह लड़के पिता और परिवार के लिए लकी माने जाते हैं. यह कर्तव्यनिष्ठ होते हैं और करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं. यह लड़के लाइफ में जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं. मूलांक 9 के लड़के कम उम्र में अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं. यह छोटी उम्र से ही पिता का सहयोग करते हैं.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 13 मई को बुध के चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में करेंगे तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines