हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें

Marriage Prediction 2026: क्या आपकी भी अभी तक शादी नहीं हुई है? अगर हां, तो यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में आपको अपना जीवनसाथी मिलेगा या नहीं. यहां पर उन डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक के बारे में बताया गया है, जिनकी साल 2026 में शादी होने की संभावना अधिक है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology Marriage Prediction 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology में अंकों का खास महत्व है, जिनकी मदद से व्यक्ति के जीवन के बड़े से छोटे हर पहलू का आकलन किया जाता है. यहां तक कि व्यक्ति की शादी कब होगी और कैसे होगी, इस बारे में भी जाना जा सकता है. आज यहां पर हम आपको उन डेट ऑफ बर्थ यानी मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों के साल 2026 में शादी के पवित्र बंधन में बंधने के योग हैं. साथ ही आप ये जान पाएंगे कि इनकी लव मैरिज होगी या घर वालों के आशीर्वाद से अरेंज मैरिज होने की संभावना अधिक है.

2026 में किस मूलांक वालों की शादी होगी?

अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology के अनुसार, साल 2026 में मूलांक 3, 4, 6 और 9 वालों की शादी होने की संभावना अधिक है.

  • मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30):

साल 2026 में मूलांक 3 वालों की शादी होने के योग प्रबल हैं. इस मूलांक के जहां कुछ लोगों की लव मैरिज होगी, वहीं कई लोग अरेंज मैरिज भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
  • मूलांक 4 (जन्म तिथि 4, 13, 22, 31):

मूलांक 4 वालों को साल 2026 खत्म होने से पहले अपना हमसफर मिल सकता है. उम्मीद है कि आपकी अरेंज मैरिज होगी. हालांकि, शादी से पहले जीवनसाथी आपका बहुत अच्छा दोस्त बनेगा, जिससे रिश्ता ज्यादा मजबूत होगा और वक्त के साथ गहरा होता चला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons

विज्ञापन
  • मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24):

साल 2026 खत्म होने से पहले मूलांक 6 के लोग शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं. उम्मीद है कि आपकी लव मैरिज होगी. हालांकि, अपने प्यार को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी.

  • मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27):

मूलांक 3, 4 और 6 के अलावा मूलांक 9 वालों की भी साल 2026 खत्म होने से पहले शादी होने के योग हैं. उम्मीद है कि मूलांक 9 के अधिकतर लोगों की लव मैरिज होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola