Numerology: अंक शास्त्र में नंबर यानी संख्या को एसेट यानी संपत्ति माना गया है। इसमें प्रत्येक संख्या को एक विशेष अर्थ दिया गया है और मान्यता है कि ये संख्याएं जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं। इस शास्त्र में मूलांक का बेहद महत्व है। मूलांक किसी व्यक्ति की जन्मतिथि (बर्थ डेट) के अंकों को जोड़कर प्राप्त किया जाता है। यह अंक व्यक्ति की पर्सनालिटी और भाग्य के बारे में ऐसी-ऐसी बातें बताता है कि लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। यहां एक ऐसे ही खास मूलांक की 3 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों के बारे में इस शास्त्र का मानना है कि उनपर मां लक्ष्मी काफी मेहरबान रहती हैं। आइए जानते है, किस मूलांक से जुड़े लोग इतने लकी होते हैं?
इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद लकी
अंक ज्योतिष के अनुसार, 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। यह मूलांक शुक्र ग्रह से जुड़ा है। इस शास्त्र के मुताबिक, किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। कहते हैं, यह एक ऐसा मूलांक है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इनकी इन तीनों तारीखों में जन्मे लोगों पर देवी लक्ष्मी सदा मेहरबान रहती हैं। उन्हें जीवन में कभी किसी चीज या धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं, इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों क्या गुण और विशेषताएं होती हैं कि इन पर देवी लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती हैं?
ये भी पढ़ें: भगवान कृष्ण का कालिय नाग को श्राप- ‘जहां भी पीछे मुड़कर देखोगे, वहीं पत्थर के हो जाओगे’, जानिए पूरी कथा
जन्मतिथि 6
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग धन और संपत्ति के मामले में बचपन से ही भाग्यशाली होते हैं। इनकी पर्सनालिटी एक अलग ही आभा होती है। धन और पैसे के महत्व को इस तारीख को जन्मे लोग औरों से बेहतर समझते हैं। मनी मैनेजमेंट के प्रति जिज्ञासु होने के कारण ये अक्सर व्यावसायिक नेचर के होते हैं। कहने का मतलब है कि ये अपना धन लाभ पहले देखते हैं। लिहाजा इनके हाथ में हमेशा रूपया-पैसा बना रहता है।
जन्मतिथि 15
किसी महीने की 15 तारीख को जन्मे लोगों में खुद को पॉपुलर बनाने की चाहत इनका एक मौलिक गुण है। इसके लिए ये मेहनत करने से नहीं कतराते हैं। यह देखा गया है कि ये डांस, सिंगिंग, पेंटिंग, एक्टिंग आदि में गहरी रुचि रखते हैं। इससे इनको आर्थिक लाभ भी खूब होता है। लिहाजा इनका जेब नोटों से भरा होता है। लेकिन खर्चीले भी बहुत होते हैं, जिसे ये लोग पॉजिटिव मानते हैं और फिर दुगुना धन कमाते हैं, ताकि खर्चों में कमी न आए।
जन्मतिथि 24
किसी महीने की 24 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का भी मूलांक 6 ही होता है। इस मूलांक के लोगों को महंगी चीजों का बहुत शौक होता है। संगीत और चित्रकला में भी इनकी अच्छी रुचि होती है। साथ ही, मित्रता करने और निभाने में इस मूलांक के लोग बड़े माहिर होते हैं। यही गुण इनकी सबसे बड़ी संपति है, जिससे धन इनकी ओर खिंचकर आता है। इनकी मित्र मंडली इनकी हर समस्या के समाधान में सहायक होते हैं। जाहिर है कि धन कमाने के बाद ये लोग दोस्तों पर लुटाते भी बहुत हैं।
बता दें, अंक ज्योतिष के अनुसार, 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। दूसरों को बहुत जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। जो कोई भी इनसे एक बार मिलता है, इनके अच्छे स्वभाव के कारण और प्रभावित होकर इनसे जुड़ जाता है।
ये भी पढ़ें: Nag Panchami: नागदेव ने भाई बन बहन को दी सोने की झाड़ू, राजा ने दे डाली धमकी; जानें फिर क्या हुआ
ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines