हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: कार का नंबर लकी है या अनलकी? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें भविष्य के राज

Lucky Car Number By Date Of Birth: क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी Car का नंबर आपके लिए लकी है या नहीं? यदि हां, तो इस बारे में आपको अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से पता चल सकता है. चलिए जानें किस मूलांक वालों के लिए कौन सा नंबर शुभ रहता है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Lucky Car Number By Date Of Birth: एक समय था जब लोग कार खरीदने के सपने देखते थे क्योंकि ये केवल पैसे वाले लोग ही खरीद पाते हैं, लेकिन आज के समय में कार एक जरूरत बन गई है. इसी वजह से अधिकतर घरों में आपको कार देखने को मिल जाती है. हालांकि, कार खरीदने से पहले लोग सिर्फ उसके भाव, मॉडल और फीचर्स पर ही ध्यान नहीं देते हैं, बल्कि उसके नंबर पर भी ध्यान देते हैं. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कार के नंबर का प्रभाव Car के मालिक और उसके परिवार वालों के जीवन पर पड़ता है. लकी नंबर जहां दुर्घटनाओं को रोकता है, वहीं अशुभ नंबर के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं.

आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि कैसे आप अपने मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ से जान सकते हैं कि आपकी कार का नंबर आपके लिए लकी है या नहीं.

कार का नंबर कैसे निकालें?

कार का नंबर निकालने के लिए सबसे पहले सभी नंबर को जोड़ लें और उसे एक सिंगल डिजिट में ले आएं. जैसे कि आपकी कार का नंबर DL 1A B2345 है तो 1, 2, 3, 4 और 5 को जोड़ लें, जिससे 15 आएगा. अब 15 को जोड़ें, जिससे 6 आएगा. इस हिसाब से आपकी कार का नंबर 6 है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: डेट ऑफ बर्थ 10, 20 और 30 में है 0 का खास महत्व, बना सकता है रंक को राजा

मूलांक से जानें अपने लकी नंबर की कार

  • मूलांक 1 यानी जन्म तिथि 1, 10, 19, 28 वालों के लिए 1, 3 और 6 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 2 यानी जन्म तिथि 2, 11, 20, 29 वालों के लिए 2, 4 और 6 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 3 यानी जन्म तिथि 3, 12, 21, 30 वालों के लिए 3, 6 और 9 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 4 यानी जन्म तिथि 4, 13, 22, 31 वालों के लिए 1 और 7 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 5 यानी जन्म तिथि 5, 14, 23 वालों के लिए 5 और 6 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 6 यानी जन्म तिथि 6, 15, 24 वालों के लिए 6 और 9 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 7 यानी जन्म तिथि 7, 16, 25 वालों के लिए 7 और 4 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 8 यानी जन्म तिथि 8, 17, 26 वालों के लिए 1, 5 और 6 नंबर की कार लकी रहती है.
  • मूलांक 9 यानी जन्म तिथि 9, 18, 27 वालों के लिए 6 और 9 नंबर की कार लकी रहती है.

ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola