Numerology: डेट ऑफ बर्थ 10, 20 और 30 में है 0 का खास महत्व, बना सकता है रंक को राजा

Numerology: क्या आपकी भी जन्म तिथि में 0 यानी शून्य आता है? अगर हां, तो ये कोई आम बात नहीं है. अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology में जीरो का खास महत्व है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. चलिए विस्तार से जानें जन्म तिथि में 0 का रहस्य क्या है.

Numerology

Credit- News24 Graphics

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र एक बहुत ही प्राचीन विज्ञान है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके बारे में जाना जाता है. साथ ही भविष्य की कई घटनाओं का आकलन पहले ही किया जा सकता है. इसमें जन्म तिथि को ही मूलांक कहते हैं, जिन सभी का अपना स्वामी ग्रह और खासियत है. हालांकि, केवल तीन ही ऐसी जन्म तिथियां हैं, जिनमें 0 आता है. शास्त्रों में बताया गया है कि जन्म तिथि में 0 आना कोई आम बात नहीं है. इसे काफी शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

आज यहां पर आप जन्म तिथि 10, 20 और 30 में 0 के महत्व के बारे में जानेंगे. साथ ही इन लोगों की खासियत के बारे में आपको पता चलेगा.

विज्ञापन

जन्म तिथि में 0 का महत्व

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म तिथि में 0 के आने से अन्य नंबर की Power बढ़ जाती है. ये स्वयं कुछ नहीं होता है, लेकिन जिस भी अंक के साथ जुड़ता है, उसकी क्षमता और प्रभाव को पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है. वहीं, अगर 0 किसी शुभ अंक के साथ जुड़ता है तो व्यक्ति को सफलता मिलने की संभावना दोगुनी हो जाती है. साथ ही हर जगह से नाम, पैसा और सम्मान मिलता है. इसके अलावा कुछ लोगों को रंक से राजा भी बना देता है.

विज्ञापन

जन्म तिथि 10, 20 और 30 के लोग कैसे होते हैं?

  • डेट ऑफ बर्थ 10-

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 10 है, उनका स्वामी ग्रह सूर्य है. ऐसे लोगों के अंदर आत्मविश्वास बहुत होता है. ये रिस्क लेने से डरते नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति का खुलकर सामना करते हैं. स्वभाव की बात करें तो ये अपनी सरल व शांत बोली के लिए जाने जाते हैं.

  • डेट ऑफ बर्थ 20-

जिन लोगों की जन्म तिथि 20 है, उनका स्वामी ग्रह चंद्रमा है. ऐसे लोगों का दिल काफी साफ होता है. ये अपने मन में कभी कोई बात नहीं रखते हैं, बल्कि मुंह पर बोलने पर विश्वास करते हैं. इसके अलावा ये लोगों की मदद करने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं.

विज्ञापन
  • डेट ऑफ बर्थ 30-

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 30 है, उनका स्वामी ग्रह बृहस्पति है. ऐसे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है. इनके जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा ये लोगों की मदद करने में भी हमेशा आगे रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ