Numerology Love Life: किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं. मूलांक 8 के लोगों पर शनिदेव का प्रभाव देखने को मिलता है. शनि ग्रह को न्याय देने वाले और कर्मफल दाता माना जाता है. मूलांक 8 के लोगों को शनि के प्रभाव के कारण कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती है. शनिदेव के प्रभाव से मूलांक 8 के लोग अनुशासित और रहस्यमयी होते हैं. इन लोगों की जोड़ी किन लोगों के साथ बनती है. आइये जानते हैं. मूलांक 2 के लोग कोमल और भावुक होते हैं. मूलांक 8 के लोग कठोर और अनुशासन प्रिय होते हैं. यह लोग एक-दूसरे को संभाल लेते हैं.
मूलांक 2 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 हुआ है, तो उसका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के लोगों की जोड़ी मूलांक 8 के लोगों के साथ अच्छी बनती है. इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. यह दोनों अच्छे कपल साबित होते हैं.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar: बुध की चाल से बदलेगा मिथुन समेत इन 5 राशियों का भाग्य, तरक्की के लिए हो जाएं तैयार
मूलांक 4 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 4, 13, 22 और 13 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के लोगों के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. इन लोगों की मूलांक 8 वालों के साथ अच्छी बनती है. इनका अच्छा रिश्ता बनता है. यह एक-दूसरे की भावानओं को समझते हैं. मूलांक 8 वालों की जोड़ी मूलांक 4 वालों के साथ बनती है, तो यह लोग करियर में आगे जाते हैं. इन लोगों के जीवन में खुशियां आती हैं.
मूलांक 6 वाले लोग
मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं. किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के लोगों की लाइफ लग्जरी और प्यार से भरपूर होती है. इन लोगों की जोड़ी मूलांक 8 के लोगों के साथ अच्छी बनती है. इन दोनों मूलांक की जोड़ी बनने पर जीवन खुशियां और रोमांस से भर जाता है. इन्हें जीवन में खूब पैसा और मान-सम्मान मिलता है. बता दें कि, मूलांक 8 वालों की जोड़ी अपने ही मूलांक यानी मूलांक 8 के साथ अच्छी बनती है.
ये भी पढ़ें – Numerology Prediction: 21 जून से इन 5 मूलांक वालों को होगा व्यापार में लाभ, सुधरेंगे आर्थिक हालात, पढ़ें अंक भविष्यफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.भ
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
54 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines