Numerology: अंक शास्त्र में व्यक्ति के जन्म के तारीख की संख्याएं अतीत, वर्तमान और भविष्य सब बता देती हैं। इस शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में हर व्यक्ति की राशि होती है और उस राशि के स्वामी होते हैं, उसी प्रकार अंक ज्योतिष में व्यक्तियों के मूलांक होते हैं। राशियों की तरह ही हर मूलांक भी किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। बता दें कि जब आप अपनी जन्म तिथि के अंकों को जोड़ कर जो इकाई अंक पाते हैं, वे मूलांक कहलाते हैं।
किन तारीखों को जन्मे लोग का मूलांक 3 होता है?
यहां जिस मूलांक की बात की जा रही है, वह है 3, जो किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों की होती है। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 के लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। कड़ी मेहनत और लगन से काम करने में ये जातक कभी पीछे नहीं हटते हैं। जहां तक इस मूलांक के ग्रह स्वामी की बात है, तो धन, ज्ञान, विवाह और संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति इनके स्वामी हैं। आइए जानते हैं, इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों के गुण और विशेषताएं, जो इन्हें महत्वाकांक्षी और धन कमाने में माहिर बनाते हैं।
जन्मतिथि 3
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 3 तारीख को जन्मे लोग साहस और आत्मविश्वास के धनी होते हैं। इनका स्वाभाव विनम्र और सहज होता है, लेकिन ये अपने कठिन परिश्रम और लगन से सफलता की गाथाएं लिख देते हैं। यह देखा गया है कि ऐसे व्यक्ति अपनी प्रतिभा का उपयोग कर अकूत धन-संपत्ति और शोहरत हासिल करते हैं।
फोटो: Meta AI
जन्मतिथि 12
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 12 तारीख को होता है, वे लोग काफी पॉजिटिव नेचर के होते हैं। वे निराशा में भी आशा किरण ढूंढ़ लेते हैं। अक्सर ऐसे लोग अपनी जिंदगी में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं और नाम रौशन करते हैं। इनके पास धन अपने आप खिंचकर आता है।
जन्मतिथि 21
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी माह ही 21 तारीख को होता है, वे बचपन से ही धन का महत्व समझते है। धन कमाने को वे एक चुनौती मानते हैं और इसे एक लक्ष्य की तरह पूरा करते हैं। व्यापार के क्षेत्र में ऐसे जातक (व्यक्ति) बड़ी से बड़ी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और सफल होते हैं। यही कारण है कि इनके जीवन में भौतिक सुख सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती है।
जन्मतिथि 30
अक्सर आपने देखा होगा कि किसी स्कूल या कॉलेज में क्लास की पिछली बेंच पर बैठे कुछ स्टूडेंट्स शरारती होते हैं। इनके बारे में लोगों को भ्रम होता है, ये जीवन में कुछ खास नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब रिजल्ट आता है, वे बहुत आगे होते हैं, क्योंकि दिमाग के भी धनी होते हैं। किसी महीने की 30 तारीख को जन्मे लोग भी ऐसे ही होते हैं। अक्सर ऐसे लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और बुद्धि-विवेक का सदुपयोग करके खूब धन कमाते हैं।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं फैमिली के लिए भाग्यशाली, कम उम्र में पा लेती हैं सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
13 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines