---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: Soul Sisters होती हैं इन मूलांक की लड़कियां, सगी बहनों से भी ज्यादा होता है प्यार!

Numerology Tips: अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सोल सिस्टर कहा जाता है। इन लड़कियों की दोस्ती समय के साथ मजबूत होती है और कभी नहीं टूटती है।

Numerology Tips: जीवन में दोस्त होना बेहद जरूरी है। एक दोस्त ही होता है जो बिना किसी शर्त के अच्छे व बुरे समय में आपके साथ खड़ा रहता है। हालांकि कई बार ये दोस्ती वक्त के साथ इतनी गहरी हो जाती है कि उनके बीच सगे रिश्ते से भी ज्यादा प्यार होता है। अंक शास्त्र की मदद से हम आपको उन मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच सगी बहनों से भी ज्यादा प्यार होता है। चाहें ये कितना भी ये लड़ाई-झगड़ा कर लें। लेकिन अंत में सब कुछ सही हो जाता है और इनका रिश्ता समय के साथ कमजोर होने की जगह और ज्यादा गहरा होने लगता है। चलिए जानते हैं किन मूलांक की लड़कियों को सोल सिस्टर कहा जाता है।

मूलांक 1 और मूलांक 7 व 4

अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 की लड़कियों की दोस्ती मूलांक 7 और 4 वाली लड़कियों के साथ ज्यादा अच्छी निभती है। इन दोनों के बीच सगी बहनों से भी ज्यादा प्यार होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: गुरु के मूलांक 3 वालों की सेहत में होगा सुधार, जून से पहले करियर में मिलेगी तरक्की!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vedic Vidyaa (@vedic.vidya)

---विज्ञापन---

मूलांक 9 और मूलांक 6

यदि आपका मूलांक 9 है तो आपकी दोस्ती मूलांक 6 वाली लड़कियों के साथ ज्यादा अच्छी चलेगी। दोस्ती के अलावा मूलांक 9 और 6 वाली लड़कियों के लिए साथ में बिजनेस करना भी अच्छा माना जाता है। यदि ये साथ में कोई काम शुरू करती हैं तो उसके सफल होने की संभावना अधिक होती है।

मूलांक 3 और मूलांक 5

कहा जाता है कि मूलांक 3 वाले लोग दिल से दोस्ती निभाते हैं। ये लोग अपने दोस्ती की खुशी के लिए खुद को भी अहमियत नहीं देते हैं। यदि मूलांक 3 वाली लड़कियों की दोस्ती मूलांक 5 वाली लड़कियों के साथ होती है तो इसके चलने की संभावना बढ़ जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 04, 2025 03:16 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola