हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Forecast: 24 जून से इन 3 मूलांक वालों को मिलेंगे इनकम बढ़ाने के मौके, शुरू होगा धन लाभ का नया दौर

Numerology Forecast: 24 जून 2026 गहरी सोच, स्मार्ट प्लानिंग और अटके काम सुलझाने की मजबूत ऊर्जा लेकर आ रहा है. सही रणनीति और अनुशासन से 3 मूलांक वालों के करियर, बिजनेस और पैसों में बड़ा बदलाव संभव है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast: 24 जून, 2026 की अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह दिन बेहद खास है, क्योंकि यह गहराई से सोचने, चीजों को साफ नजरिए से समझने और स्मार्ट प्लान बनाने की एनर्जी देने वाला है. अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है या किसी समस्या की असली वजह समझ नहीं आ रही, तो आज उसे जड़ से पकड़ने का सही मौका है. आपकी रिसर्च करने की क्षमता और मुश्किल मामलों का सही हल निकालने की स्किल काफी मजबूत रहेगी, जिससे पुराने पेंडिंग काम और जरूरी फैसले आसान हो सकते हैं. बस एक बात का ध्यान रखें, हर बात को जरूरत से ज्यादा सोचने या लोगों पर बेवजह शक करने से बचें, वरना मानसिक सुकून प्रभावित हो सकता है.

अंक ज्योतिष के मुताबिक 24 जून का मूलांक 6 है, जिसका संबंध शुक्र से है. शुक्र क्रिएटिविटी, जिम्मेदारी, बेहतर लाइफस्टाइल और रिश्तों में संतुलन के प्रतीक हैं. वहीं पूरी तारीख यानी 24-06-2026 का कुल योग 22 और भाग्यांक 4 बनता है, जो राहु से जुड़ा है. राहु अलग सोचने, नए मौके पहचानने और प्रैक्टिकल तरीके से काम करने की समझ देता है. ऐसे में अगर जातक सिर्फ आइडिया बनाने तक सीमित न रहकर उन्हें सही प्लानिंग, अनुशासन और मेहनत के साथ लागू करते हैं, तो करियर, बिजनेस और आर्थिक मामलों में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं, यह दिन किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे अधिक लाभकारी साबित हो सकता है?

24 जून के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 के जातकों के लिए 24 जून के बाद का समय आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. नौकरी में आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी. किसी सीनियर से अप्रत्याशित सहयोग मिल सकता है. जो लोग ऑनलाइन बिजनेस या फ्रीलांसिंग करते हैं, उन्हें नया क्लाइंट मिलने की संभावना है. बैंक या सरकारी कागजों से जुड़ा कोई मामला आगे बढ़ सकता है. अगर कोर्ट-कचहरी का कोई छोटा मामला चल रहा है तो राहत की खबर मिल सकती है. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है. स्टूडेंट्स को रिसर्च, टेक्नोलॉजी और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा फोकस मिलेगा. सोशल मीडिया पर किया गया काम पहचान दिला सकता है. किरायेदार या पड़ोसी से जुड़ी कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. किसी जरूरतमंद रोगी की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. नई इनकम का रास्ता धीरे-धीरे खुल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: इन राशियों के लोग ‘स्टार्ट अप’ में होते हैं आगे, बनते हैं नामचीन एंटरप्रेन्योर

24 जून के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

23 जून का दिन मूलांक 6 के जातकों के लिए धन और रिश्तों दोनों में संतुलन बनाने वाला रहेगा. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यह जिम्मेदारी आगे चलकर प्रमोशन का आधार बन सकती है. बिजनेस में नया ग्राहक या नया ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी शुभ योजना पर चर्चा हो सकती है. लव लाइफ के रिलेशन में स्पष्टता आएगी. शादी की बात चल रही है तो सकारात्मक प्रगति हो सकती है. स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट और प्रेजेंटेशन में सराहना मिलेगी. ऑनलाइन कंटेंट, डिजाइन, फैशन या डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ सकती है. घर की मरम्मत या सजावट पर खर्च हो सकता है. किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की सेवा करने का अवसर मिलेगा. इससे सम्मान भी बढ़ेगा. पालतू पशु की देखभाल पर ध्यान दें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में अच्छी शुरुआत हो सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये राशियां कहलाती है ‘सेंस ऑफ ह्यूमर के बादशाह’, बनाते हैं माहौल को खुशनुमा

24 जून के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

मूलांक 8 के जातकों के लिए लिए 24 जून का दिन मेहनत का सीधा फल देने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है. व्यापार में कोई पुरानी डील अचानक सक्रिय हो सकती है. नौकरी में आपकी प्रैक्टिकल सोच अधिकारियों को प्रभावित करेगी. किसी सरकारी दफ्तर का लंबित काम पूरा हो सकता है. पुलिस, प्रशासन या कानूनी मामलों में फंसे लोगों को राहत मिल सकती है. नए निवेश का विचार आएगा, लेकिन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे. किसी पुराने शिक्षक या मेंटर से मिली सलाह लाभ पहुंचा सकती है. स्टूडेंट्स को करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल सकता है. सामाजिक या धार्मिक सेवा कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा. पशु सेवा या जरूरतमंद लोगों की मदद करने से भाग्य का सहयोग बढ़ेगा. यात्रा से लाभ मिल सकता है. नई कमाई का स्रोत धीरे-धीरे मजबूत रूप ले सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Space Astrology Mars: मंगल पर बसने के बाद कैसे बनेगा राशिफल? जानें स्पेस ट्रैवल और ज्योतिष का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola