Mulank Divorce Prediction: पति-पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र होता है, जो विश्वास, सच्चाई, ईमानदारी, प्रेम और समर्पण आदि की कच्ची डोर पर टिका होता है. यदि इनमें से कोई भी एक चीज कमजोर होने लगती है तो रिश्ता डगमगाने लगता है. हालांकि, कई बार मन-मुटाव व गलतफहमियां इतनी बढ़ जाती हैं कि पति-पत्नी को तलाक लेना ही पड़ता है. वहीं, अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो तलाक की एक वजह व्यक्ति का मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ भी हो सकता है. दरअसल, अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव के साथ-साथ लव लाइफ की परिस्थियों का भी आकलन किया जा सकता है. इसमें 2 ऐसे मूलांकों के बारे में बताया गया है, जिनके तलाक लेने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.
आज यहां पर आप उन्हीं 2 मूलांकों से जुड़ी खास बातों के बारे में जानेंगे, जिनकी शादी के लंबे समय तक चलने की संभावना काफी कम होती है.
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म 12 में से किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 है. मूलांक 3 का प्रतिनिधित्व देवगुरु बृहस्पति ग्रह करते हैं, जिनका एक नाम गुरु ग्रह भी है. मूलांक 3 वाले लोग ज्ञानी होते हैं, जो अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने पर विशेष ध्यान देते हैं. इसके अलावा ये अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते हैं, जिसके कारण इनके रिश्ते में सबसे ज्यादा टकराव होता है.
साथ ही ये अपने विचारों को अपने लव पार्टनर पर थोपने का प्रयास करते हैं, जिससे उन्हें घुटन होती है और कई बार रिश्ता तलाक तक भी पहुंच जाता है.
- सावधानियां- यदि आपका मूलांक 3 है और आप नहीं चाहते कि आपकी शादी टूटे तो इसके लिए अपने विचारों को अपने पार्टनर पर थोपना बंद करें और उनकी भावनाओं को समझें. उनकी बात मानें और मिलकर फैसला लेने की आदत डालें.
ये भी पढ़ें- Vaidhriti Yog 2026: सूर्य-चंद्र के वैधृति योग से बदलेंगे मेष समेत 5 राशियों के दिन, इनकम-सेहत को लेकर रहेगा तनाव
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनका मूलांक 4 है. राहु को मूलांक 4 का स्वामी माना जाता है, जो कि एक छाया ग्रह भी हैं. मूलांक 4 के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है. ये हर चीज को एक अलग नजरिए से देखते हैं. इनका स्वभाव जिद्दी और आक्रामक होता है, जो जल्दी से अपने पार्टनर की बात नहीं मानते हैं. ये अपने नजरिए व विचारों को अपने पार्टनर पर थोपते हैं, जिसके कारण इनका रिश्ता काफी प्रभावित होता है.
साथ ही ये अपने पार्टनर की भावनाओं को अहमियत कम देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी दुख होता है और कई बार अकेलापन भी महसूस होता है. मूलांक 4 वालों के इसी स्वभाव के कारण इनका तलाक होने की संभावना अधिक होती है.
- सावधानियां- यदि आपका मूलांक 4 है और आप चाहते हैं कि आपका तलाक न हो तो इसके लिए अपने पार्टनर की बातों को अहमियत दें और अपने विचार व तौर-तरीकों को अपनाने के लिए उन्हें मजबूर न करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines