Nazar Dosh Ke Lakshan: बुरी नजर, काला-जादू, टोना-टोटका और नेगेटिव एनर्जी…. ये शब्द आपने कभी न कभी सुने ही होंगे। सनातन धर्म के लोगों के लिए इन सबका खास महत्व है। माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है तो उसकी तरक्की नहीं होती है। व्यक्ति हर समय चिड़चिड़ा रहता है। उसे बात-बात पर गुस्सा आता है, जिसके कारण आए-दिन उसकी किसी न किसी से लड़ाई रहती है। इसके अलावा बुरी नजर का प्रभाव सेहत पर भी पड़ता है। हालांकि कुछ उपायों को करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है।
वैदिक अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों को सबसे ज्यादा नजर लगती है। कई बार बुरी शक्तियों के कारण ही इन्हें जीवन में सफलता मिलने में देरी का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में।
किन लोगों को लगती है सबसे ज्यादा नजर?
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 3, 7, 8, 12, 14, 16, 18, 20, 25, 28 और 31 तारीख पर जन्मे लोग दिल से साफ होते हैं। इन लोगों को यदि किसी से कोई समस्या होती है, तो ये सीधे-सीधे उनके मुंह पर बोल देते हैं। ये लोग अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। अपनी मेहनत से ये लोग आसानी से जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं।
इसके अलावा इन लोगों को नजर भी बहुत जल्दी लगती है। इसलिए ये लोग ज्यादातर समय बीमार रहते हैं और इनका स्वभाव चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है।
बुरी नजर से बचने के उपाय
- जिन लोगों को बार-बार बुरी नजर लगती है उन्हें अपने घर के बाहर नींबू-मिर्च को एक काले धागे में बांधकर टांगना चाहिए।
- घर में मोरपंख रखने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घरवाले बुरी नजर से बचे रहते हैं।
- बुरी नजर से बचने के लिए गले में पंचमुखी हनुमान जी का लॉकेट धारण करना शुभ रहता है।
- जो लोग नियमित रूप से हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते हैं उन्हें बार-बार बुरी नजर नहीं लगती है।
- जिन लोगों को बार-बार बुरी नजर लगती है उन्हें भैरव बाबा के मंदिर से मिलने वाला काला धागा अपने गले में धारण करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines