News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ank Jyotish Shastra: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन और एंग्जायटी होना आम बात है। डिप्रेशन में व्यक्ति हर समय उदास रहता है और उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। जबकि एंग्जायटी में डर, चिंता और बेचैनी की भावना मनुष्य के ऊपर हावी रहती है। जहां कुछ लोग बहुत ही कम उम्र में इसकी चपेट में आ जाते हैं तो कई लोग अपने आप को इतना फिट और हेल्दी रखते हैं कि इन्हें ये बीमारियां छू भी नहीं पाती हैं।
लेकिन अंक शास्त्र की मानें तो कुछ तिथियां ऐसी हैं, जिन पर जन्मे लोगों को जीवन में कभी न कभी डिप्रेशन और एंग्जायटी का सामना करना ही पड़ता है। हालांकि इसके पीछे एक बड़ा कारण है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 20, 11 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा यानी चंद्र देव हैं। इसलिए मूलांक 2 वालों के ऊपर चंद्र ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र ग्रह मन के स्वामी हैं।
जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। बहुत ही जल्दी उनका चीजों से मन भर जाता है और वो परेशान होने लगते हैं। ऐसी परिस्थिति में कई बार व्यक्ति डिप्रेशन और एंग्जायटी का भी शिकार हो जाता है। इसलिए मूलांक 2 वालों को अपने जीवन में कभी न कभी डिप्रेशन और एंग्जायटी का सामना करना ही पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र ने किया बुध के नक्षत्र ‘अश्लेषा’ में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- Video: जून में गुरु अस्त का धनु राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।