Numerology: भूलकर भी न करें इन तारीखों के जन्मे लोगों से शादी, जीवनभर रहता है तनाव!

Numerology Tips: प्रत्येक व्यक्ति के लिए शादी करना उसके जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है, जिसका फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। अन्यथा एक गलत फैसले के कारण उनका पूरा जीवन बर्बाद हो सकता है। चलिए जानते हैं किस जन्मतिथि वाले व्यक्ति को किन-किन तारीखों के जन्मे लोगों से शादी नहीं करनी चाहिए।

Numerology Tips

किस DOB वाले से नहीं करनी चाहिए शादी?

विज्ञापन

Numerology Tips: हिंदू धर्म के लोगों के लिए शादी का खास महत्व है, जिसमें केवल दो लोग ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार शामिल होता है। शादी करने से पहले माता-पिता होने वाले वर-वधु की कुंडली मिलाते हैं। यदि गुण मिल जाते हैं, तो उसके बाद ही उनका विवाह किया जाता है। गुण मिलने के बाद कहीं न कहीं माता-पिता को आशा रहती है कि उनके बच्चों की शादी लंबे समय तक चलेगी। ज्योतिष में जहां कुंडली को महत्व दिया है, वहीं अंक ज्योतिष में जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ बेहद महत्वपूर्ण है। मूलांक यानी डेट ऑफ बर्थ के जरिए प्रत्येक व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व आदि के बारे में पता चल सकता है। इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि उनके लिए किस डेट ऑफ बर्थ वाला व्यक्ति अच्छा रहेगा।

आज हम आपको अंक ज्योतिष की मदद से ये बताने जा रहे हैं कि किसी डेट ऑफ बर्थ वाले व्यक्ति को किन-किन तारीखों पर जन्मे लोगों से शादी नहीं करनी चाहिए। यदि वो विवाह कर लेते हैं, तो उन्हें जीवनभर तनाव रहता है। आए-दिन कपल के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं, जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन में कभी सुख और शांति का वास नहीं होता है।

विज्ञापन

मूलांक 1

जिन लोगों की जन्मतिथि 1,10,19 या 28 है, उन्हें 8,17 और 26 डेट ऑफ बर्थ वाले व्यक्ति से शादी नहीं करनी चाहिए।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2,11,20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपके लिए 8,17 और 26 डेट पर जन्मे लोगों से शादी करना सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन

मूलांक 3

यदि आपकी जन्मतिथि 3,12,21 या 30 है, तो आप कोशिश करें कि उस व्यक्ति से शादी न करें, जिसकी डेट ऑफ बर्थ 6,15 और 24 है।

मूलांक 4

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 4,13 या 22 है, उन्हें 9,18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों से शादी करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

मूलांक 5

यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 5,14 या 23 है, तो आपके लिए 9,18 और 27 तारीख पर जन्मे लोग शादी के लिए सही नहीं रहेंगे।

विज्ञापन

मूलांक 6

अगर आपकी डेट ऑफ बर्थ 6,15 या 24 है, तो कोशिश करें कि उस व्यक्ति से आप शादी न करें, जिसका जन्म 3,12,21 और 30 तारीख को हुआ है।

मूलांक 7

जिन लोगों की जन्मतिथि 7,16 या 25 है, उन्हें 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 तारीख पर जन्मे लोगों से विवाह करने से बचना चाहिए। ये लोग उनसे शादी कर सकते हैं, जिनकी डेट ऑफ बर्थ में दो अंक होते हैं। जैसे कि 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 31।

विज्ञापन

मूलांक 8

यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 8,17 या 26 है, तो आपके लिए 1,10,19 और 28 तारीख पर जन्मे लोगों से शादी करना सही नहीं रहेगा।

मूलांक 9

यदि आपकी डेट ऑफ बर्थ 9,18 या 27 है, तो आपके लिए 5,14 और 23 तारीख पर जन्मे लोगों संग सात फेरे लेना शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ