आमतौर पर देखा जाता है कि लोगों को अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है। अधिकतर लोग चाहते हैं कि उनकी तारीफ हो व उनके काम को नई पहचान मिले। जहां कुछ लोगों के अंदर ऐसी क्वालिटीज होती हैं कि लोग उनकी दिल से तारीफ करते हैं। वहीं कई लोगों को इसके लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। वो लोगों की चापलूसी व झूठी तारीफ करते हैं ताकि उन्हें भी सामने से तारीफ सुनने को मिले। आसान भाषा में कहें तो ऐसे लोग Attention Seeker होते हैं। इन लोगों को अपनी तारीफ व वाह-वाही सुनना अच्छा लगता है। हालांकि इनकी इस आदत से कई बार लोग इरिटेट भी हो जाते हैं।
अंक शास्त्र की मानें तो व्यक्ति की जन्म तिथि से उसकी खूबी और खामियों के बारे में पता चलता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में जिन पर जन्मे लोग अटेंशन सीकर होते हैं। इन्हें लोगों से अपनी झूठी तारीफ सुनना पसंद होता है। हालांकि लाइमलाइट हासिल करने के चक्कर में कई बार ये दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा देते हैं।
परफेक्ट दिखाने की करते हैं कोशिश
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 के लोग अटेंशन सीकर होते हैं। ये हर जगह अपनी वाह-वाही करते हैं और अपने आप को बेस्ट दिखाने की कोशिश करते हैं। ये जहां भी जाते हैं, वहां अपनी तारीफ करना शुरू कर देते हैं।
मूलांक 1 के लोगों को जीवन में हर चीज बहुत जल्दी चाहिए होती है। इन लोगों के अंदर धैर्य नहीं होता है, जिसके चक्कर में ये गलत फैसले भी ले लेते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: गुरु की राशि धनु में चंद्र ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों को हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ
मूलांक 1 के लोग किस क्षेत्र में बनाएं करियर?
मूलांक 1 के लोग राजनीति या कला के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा ये लोग खुद का बिजनेस भी कर सकते हैं। यदि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ये दिन-रात मेहनत करते हैं तो कुछ ही समय में इन्हें सफलता मिल जाती है।
मूलांक 1 वालों का लकी रंग क्या है?
सूर्य देव को मूलांक 1 वालों का स्वामी माना जाता है। इसलिए इन लोगों को सूर्य ग्रह से संबंधित रंग पहनने चाहिए। इनके लिए पीला, लाल और नारंगी रंग लकी रहता है।
मूलांक 1 वाले सफलता पाने के लिए क्या करें?
- मूलांक 1 के लोगों को यदि सफल इंसान बनना है तो इन्हें सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रात: काल सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- गायत्री मंत्र का जाप करना मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहता है।
- मूलांक 1 के लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाएं और नियमित रूप से उसकी देखभाल करें। इससे आपको सफलता और धन की प्राप्ति जरूर होगी।
ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2025: एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर आज रात करें ये 3 उपाय, गणेश जी के कृपा से दूर होंगे सभी संकट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines