---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: गुरु की राशि धनु में चंद्र ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों को हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ

आज दोपहर चंद्र देव ने राशि परिवर्तन किया है। इस समय चंद्र देव गुरु की राशि धनु में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों को चंद्र गोचर से नुकसान की जगह मुनाफा होने की संभावना अधिक है।

---विज्ञापन---

चंद्र देव को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, जो मन, सुख, लग्जरी लाइफ, मनोबल, विचार, माता और चंचलता आदि का नियंत्रण करते हैं। मात्र सवा दो दिन तक ही चंद्र देव किसी राशि में विराजमान रहते हैं। अन्य ग्रहों की तुलना में चंद्र देव सबसे जल्दी व अधिक बार राशि गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 15 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर किया है। 18 मई 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 3 मिनट तक चंद्र देव मकर राशि में ही रहेंगे।

आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए चंद्र का ये गोचर आर्थिक, करियर, सेहत और संबंध आदि के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

चंद्र के इस गोचर का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। युवाओं को अपनी प्रतिभा की पहचान होगी और वो करियर को लेकर सीरियस होंगे। नौकरीपेशा जातकों के विचारों और कार्यों को ऑफिस में सम्मान मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। उम्रदराज जातकों को धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी।

  • उपाय- चांदी का कड़ा पहनें।
  • सावधानी- वाहन धीरे चलाएं।

तुला राशि

कर्क के अलावा तुला राशि के जातकों को भी चंद्र की बदली चाल से लाभ होगा। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे और घर में खुशी का माहौल रहेगा। युवाओं को सार्वजनिक मंच पर बोलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पुराने निवेश से मुनाफा होना शुरू होगा। उम्मीद है कि जल्द आप अपनी ड्रीम कार खरीद लेंगे।

---विज्ञापन---
  • उपाय- मोती रत्न धारण करें।
  • सावधानी- सेहत के प्रति लापरवाही न दिखाएं।

मीन राशि

चंद्र की कृपा से मीन राशिवालों को मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने विचारों व मोटिव को लेकर स्पष्ट होंगे और मन स्थिर रहेगा। नए संपर्क बनने से करियर में लाभ होगा। लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वो पास हो जाएगा। मनचाही संपत्ति खरीद पाएंगे। दुकानदारों को इस महीने अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग हैं।

  • उपाय- बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • सावधानी- पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में न करें।

ये भी पढ़ें- Numerology: परिवार की विरासत को आगे लेकर जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं मानते आसानी से हार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 16, 2025 06:18 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola