Numerology: प्यार के मामले में बदनसीब होते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, कभी नहीं मिलती सच्ची मोहब्बत!

Numerology Tips: अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम आपको उन जन्मतिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्सर प्यार के मामले में अनलकी माना जाता है। इन लोगों को प्यार में कभी सफलता नहीं मिलती है। इन्हें जिंदगीभर सच्चे प्यार का इंतजार करना पड़ता है।

Numerology Tips

इन लोगों को जिंदगीभर रहता है प्यार का इंतजार!

Numerology Tips: हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसे जिंदगी में कभी न कभी प्यार हो। एक साथी हो, जो बुरे से लेकर अच्छे समय में उसका साथ निभाए। जहां कुछ लोगों को कम उम्र में ही सच्चा प्यार मिल जाता है, तो कुछ जिंदगीभर प्यार के लिए तरसते रहते हैं। हालांकि अंक शास्त्र यानी न्यूमरोलॉजी की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि उसे जीवन में सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि प्यार और रोमांस के मामले में उन्हें कब-कब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

आज न्यूमरोलॉजी की सहायता से हम आपको उन जन्मतिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को प्यार के मामले में बदनसीब माना जाता है। ये लोग रोमांटिक होते हैं और अपने साथी को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें कभी प्यार में सफलता नहीं मिलती है।

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं मिलती सच्ची मोहब्बत?

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। ये लोग काफी भाग्यशाली होते हैं, लेकिन प्यार के मामले में इन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ता है। ये लोग प्यार के मामले में बदनसीब होते हैं। ये लोग बहुत ही रोमांटिक और भावुक होते हैं, जो अपने साथी को खुश रखने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। लेकिन अंत में इन्हें निराशा ही हाथ लगती है।

यदि इन्हें अपना सच्चा प्यार मिल भी जाता है, तो इनकी लव लाइफ में सदा परेशानियां बनी रहती हैं। ये लोग कभी खुश नहीं रहते हैं। इन्हें पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

प्यार में किन लोगों को मिलता है धोखा?

न्यूमरोलॉजी में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 या 31 तारीख को हुआ है, वो दिल के साफ, चंचल और भाग्यशाली होते हैं। ये लोग अपने रिश्ते को बचाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी इनकी लव लाइफ में कभी शांति नहीं रहती है। आमतौर पर इन लोगों को प्यार में धोखा मिलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ