---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: आलसी होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं मानते पत्नी की कोई बात

Ank Jyotish Shastra: आलस एक गंभीर समस्या है, जिसका असर व्यक्ति के न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लड़के बहुत ज्यादा आलसी होते हैं और हर काम को कल पर छोड़ देते हैं।

---विज्ञापन---

Ank Jyotish Shastra: कभी न कभी आपका ऐसे लोगों से सामना जरूर हुआ होगा, जो हर काम को कल पर टाल देते हैं। कोई भी काम वो समय पर नहीं करते हैं। ये लोग खुद तो परेशान रहते ही हैं, साथ ही दोस्तों व रिश्तेदारों को भी तंग करते हैं। हालांकि कुछ लोग बहुत ज्यादा आलसी होते हैं। यदि उन्हें कोई काम दिया जाता है तो उसे वो कभी वक्त पर पूरा नहीं करते हैं।

अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे लड़कों को आलस के मामले में कोई भी मात नहीं दे सकता है। इसके अलावा इनकी लव लाइफ भी अच्छी नहीं रहती है। ये बात-बात पर अपनी पत्नी से लड़ते हैं, जिसके कारण इनके घर में आए-दिन क्लेश होते हैं। चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में, जिन पर जन्मे लड़के महा-आलसी होने के साथ-साथ लड़ाकू भी होते हैं।

---विज्ञापन---

महा-आलसी होते हैं ये लड़के

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कों का जन्म किसी भी माह की 3, 17, 5, 12, 8, 25, 20 या 29 तारीख को हुआ है, वो फुर्तीले नहीं होते हैं। ये हर काम को कल पर छोड़ देते हैं। इसके अलावा इनका स्वभाव लड़ाकू होता है। सबसे ज्यादा ये अपनी पत्नी से लड़ते हैं और कभी उनकी कोई बात नहीं मानते हैं।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में कैसी रहेगी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita garg (@miss_astrologerr)

इन 2 राशियों पर जन्मे लोग होते हैं आलसी

मिथुन राशि और कुंभ राशि के लोग अक्सर आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों की हर काम को कल पर छोड़ने की आदत होती है, जिसके कारण इन्हें सफलता मिलने में भी परेशानी होती है।

---विज्ञापन---

हमेशा परेशान रहते हैं ये लोग

किसी भी महीने की 2, 29, 11 और 20 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। चंद्र को मन का दाता माना जाता है। यदि इनकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो इनका मन भटकता रहता है। ये छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने लगते हैं, जिसके कारण इन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा इनकी सेहत भी कुछ खास अच्छी नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें- Video: जून में गुरु अस्त का धनु राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 03, 2025 05:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola