---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन तिथियों पर जन्मी लड़कियां शादी के बाद कमाती हैं अपार धन, नहीं होती किसी भी चीज की कमी!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मी लड़कियों की किस्मत शादी के बाद चमकती है। ये लड़कियां शादी के बाद अपने दम पर पैसा कमाती हैं और इनकी लव लाइफ में भी खुशियां बरकरार रहती हैं।

---विज्ञापन---

आज के समय में लड़कियां हर फील्ड में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लेकिन कुछ लड़कियां शादी यानी विवाह को एक बाधा मानती हैं। कुछ लड़कियों का मानना है कि शादी के बाद उन्हें वो आजादी नहीं मिलती है, जो शादी से पहले मिला करती थी। कहीं न कहीं कुछ जरूरी चीजों के लिए उन्हें अपने पति व घरवालों पर निर्भर होना पड़ता है। लेकिन वैदिक अंक शास्त्र की मानें तो कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं, जिनकी किस्मत शादी के बाद चमकती है।

अंक शास्त्र में जन्म तिथि यानी मूलांक का खास महत्व है, जिनकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपने जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में पता चल सकता है। आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मी लड़कियां शादी के बाद अपने दम पर अपार धन कमाती हैं।

---विज्ञापन---

शादी के बाद किन लड़कियों की चमकती है किस्मत?

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 1, 2, 3, 5, 12, 15, 20, 21, 23, 27 और 30 तारीख पर जन्मी लड़कियां शादी के बाद अपार धन कमाती हैं। शादी के बाद यदि ये अपना खुद का बिजनेस करती हैं, तो इससे इन्हें बहुत लाभ होता है। इसके अलावा ये लड़कियां समझदार होती हैं, जो अपने हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाती हैं। इनका पति भी इन्हें भरपूर प्यार करता है, जिसके कारण इनकी लव लाइफ में खुशियां कायम रहती हैं।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: चंद्र की राशि कर्क में मंगल ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ana Arora | Tarot | PLR |Akashic and More🧿 (@astro__ana)

---विज्ञापन---

इन लोगों को नहीं मिलती प्यार में सफलता!

अंक शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी माह की 4, 6, 8, 11, 22, 24 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों को प्यार में सफलता मिलने की संभावना बहुत कम होती है। हालांकि ये अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण अंत में इन्हें धोखा ही मिलता है। इसके अलावा सासू मां से भी इनका रिश्ता सही नहीं रहता है। आए-दिन घर में क्लेश होते रहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 07, 2025 12:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola