---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: अकेले पड़ जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बता नहीं पाते दिल की बात!

किसी भी रिश्ते में बातचीत बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आप अपने साथी से बात ही नहीं करेंगे तो आपको उनके बारे में कैसे पता चलेगा। हालांकि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने में खुश रहते हैं। न तो वो अपनी खुशी-केयर जताते हैं और न ही किसी को अपने दुख के बारे में बताते हैं। चलिए जानते हैं किन तिथियों पर जन्मे लोग खुलकर बात नहीं कर पाते हैं।

---विज्ञापन---

हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोग आसानी से नए लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं तो कई लोगों को एडजस्ट करने में काफी समय लगता है। वो खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते हैं और मन ही मन घुटते रहते हैं। ऐसे लोग दिल के तो साफ होते हैं पर इनकी इसी कमी के कारण कई बार इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाता है।

आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं। ये अपने साथी की केयर तो बहुत करते हैं लेकिन उसे जता नहीं पाते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में।

---विज्ञापन---

अपनी बातों को दिल में ही रखते हैं ये लोग!

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 8, 11, 17, 22, 26 या 31 तारीख को हुआ है, वो भावनात्मक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं, जो छोटी से छोटी बात को गहराई से सोचते हैं। लेकिन अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं।

ये अपने हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं लेकिन अपना दुख और परेशानी किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। ये आसानी से किसी को भी अपने करीब नहीं आने देते हैं। इन्हें अगर कोई पसंद होता है तो जल्दी से उसे अपनी भावनाओं के बारे में नहीं बताते हैं। इसी वजह से कई बार ये खुद को अकेला महसूस करते हैं। इसके अलावा ये अपने जीवनसाथी से भी अपनी बातों को खुलकर साझा नहीं कर पाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: कर्क समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार!

---विज्ञापन---

मां के प्रिय होते हैं ये लड़के!

किसी भी माह की 4, 8, 13, 22, 23, और 31 तारीख पर जन्मे लड़के अपनी मां के लाडले होते हैं। ये अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं और उनकी छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखते हैं। इसके अलावा ये कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण इनकी मां को परेशानी हो।

खास बात ये है कि इन तारीखों पर जन्मे लड़कों का स्वभाव शादी के बाद भी नहीं बदलता है। ये शादी के बाद भी अपनी मां की दिल से केयर करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: वैशाख अमावस्या पर शुक्र-बुध और चंद्र करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को होगा मोटा फायदा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 25, 2025 01:05 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola