---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: कर्क समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार!

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम का कारक ग्रह माना गया है, जिनकी बदली चाल का सबसे पहले 12 राशियों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं 26 अप्रैल 2025 को किस समय शुक्र गोचर होगा और उसका किन-किन राशियों की लव लाइफ पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

26 अप्रैल का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 को सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा। शनिवार को सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू हो जाएगा। जबकि राहुकाल सुबह में 09 बजकर 12 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

इसके अलावा शनिवार को प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का भी गोचर होगा। शनिवार को सुबह 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं 26 अप्रैल को होने वाले शुक्र गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पडे़गा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

जीवनसाथी संग विवाद चल रहा है तो संबंध में सुधार होने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद जातक दोपहर बाद सोलमेट और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 02

वृषभ राशि

विवाहित जातकों के रिश्ते में प्यार की कमी के कारण मतभेद बढ़ेंगे। जीवनसाथी के अलावा माता से भी अनबन होने की संभावना है। इसलिए किसी की बात में न आएं और हर किसी से अच्छे से बात करें।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 20

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

विवाहित जातक लड़ाई-झगड़े से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। अन्यथा किसी और के कारण आपका मूड खराब हो जाएगा और दिनभर आप परेशान रहेंगे। सिंगल जातक घर पर माता के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- नारंगी

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 11

कर्क राशि

जिन लोगों के माता-पिता शादी करने के लिए उनके पीछे पड़े हैं, उन्हें 26 अप्रैल 2025 के दिन खुशखबरी मिल सकती है। मनपसंद व्यक्ति से आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। साथी का मूड अच्छा रहेगा। वो हर काम में मदद करेंगे और आपके साथ वक्त बिताने की इच्छा व्यक्त करेंगे।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 24

---विज्ञापन---

सिंह राशि

विवाहित जातक पूरे दिन घर पर रहेंगे और किसी न किसी काम के चक्कर में व्यस्त रहेंगे। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार के मामले में सही नहीं रहेगा। शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्ते में छोटी-मोटी अनबन होगी, जिसके बारे में आप बार-बार सोचते रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

---विज्ञापन---

कन्या राशि

विवाहित जातक किसी अन्य व्यक्ति की बातों में न आएं और उनके कहने पर अपने साथी पर शक न करें। अन्यथा प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। सिंगल जातक अपनी सेहत का ख्याल रखें और शनिवार को अपने घर पर ही रहें।

शुभ रंग- हरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 07

तुला राशि

जीवनसाथी से लड़ाई होने की संभावना है। इसलिए जितना हो सके उतना विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सिंगल जातक किसी पर भी भरोसा न करें। खासकर किसी की बातों में आकर कोई बड़ा कदम न उठाएं।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 22

वृश्चिक राशि

विवाहित कपल का झगड़ा हो सकता है। इसलिए बोलने से पहले एक बार जरूर सोचें। अन्यथा बात अलग होने तक भी पहुंच सकती है। सिंगल लोगों का दिन बेकार रहने वाला है। पिता के साथ विवाद होने की संभावना है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 10

धनु राशि

विवाहित जातक विवादों से दूर रहें। रिलेशनशिप में मौजूद जातक पार्टनर के सपोर्ट से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस काम में देर से ही सही पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 01

मकर राशि

कपल अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। अन्यथा शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण आपका रिश्ता टूट भी सकता है। सिंगल लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसलिए घर पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 15

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को करियर में सफलता हासिल होगी लेकिन प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना होगा। कपल के लिए ये दिन रोमांस के मामले में बढ़िया रहेगा। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 09

मीन राशि

कपल के बीच झगड़ा चल रहा है तो उनसे खुलकर बात करें। बातचीत करने से परेशानी का हल निकल जाएगा। जो लोग सिंगल हैं, वो अपने दोस्तों के साथ सुनहरा समय बिताएंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 25, 2025 11:43 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola