हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लड़कों को भूलकर भी न करें डेट, नहीं उठाते नखरे!

Numerology Tips: अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे लड़के स्वभाव के तो अच्छे होते हैं पर वो अपनी गर्लफ्रेंड के नखरे बिल्कुल भी नहीं उठाते हैं। 

विज्ञापन
ये लड़के नहीं उठाते हैं Tantrums!

Numerology Tips: लड़कियों को नखरे उठाने वाले लड़के बहुत पसंद आते हैं। हर एक लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी हर बात माने और हर परिस्थिति में उसका साथ निभाए। हालांकि कुछ लड़के ऐसे होते हैं जो अपने लव पार्टनर के नखरे बिल्कुल भी नहीं उठाते हैं। न तो अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करते हैं और न ही उनको स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट या सरप्राइज प्लान करते हैं।

अंक शास्त्र की मदद से व्यक्ति की जन्म तिथि को देखकर उसके स्वभाव, करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और रिश्तों आदि से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के नखरे बिल्कुल भी नहीं उठाते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में।

ये लड़के नहीं उठाते लड़कियों के नखरे!

अंक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों का जन्म किसी भी महीने की 4, 8, 13, 18, 22, 27 या 31 तारीख को हुआ है वो अपनी गर्लफ्रेंड के नखरे नहीं उठाते हैं। गर्लफ्रेंड को ही इनके नखरे उठाने पड़ते हैं। ये लड़के न तो लड़कियों के मूड स्विंग को झेलते हैं और न ही उनकी तारीफ करते हैं। ये लोग अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को आसानी से समझ भी नहीं पाते हैं। इन्हें तैयार होने में लड़कियों के मुकाबले ज्यादा समय लगता है। ये अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा खुद को अहमियत देते हैं। इन्हें जल्दी से किसी के द्वारा दिया हुआ गिफ्ट पसंद नहीं आता है। ये लोग अकेले ही शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: सूर्य की राशि के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें मासिक राशिफल

इस मूलांक के लड़के होते हैं लॉयल!

किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। राहु को मूलांक 4 का स्वामी माना जाता है। इस मूलांक पर जन्मे लड़के बेहद लॉयल होते हैं। ये लड़के अपने पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं जो कभी भी उन्हें धोखा नहीं देते है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक इस राशि पर बनी रहेगी ग्रहों की कृपा, बढ़ेगा रुतबा और बैंक बैलेंस!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola