कुछ लोगों को ओवरथिंक की बीमारी होती है। कभी न कभी आपका ऐसे लोगों से सामना तो जरूर हुआ होगा, जो बहुत सोचते हैं। वो तुरंत कोई भी फैसला नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण कई बार वो रेस में पीछे भी रह जाते हैं। हालांकि सोचना कोई बुरी बात नहीं है। अक्सर लोगों को आपने कहते सुना होगा कि सोच-समझकर फैसले लें। कभी भी कोई कदम जल्दबाजी में नहीं उठाएं। लेकिन छोटी-से-छोटी बात के बारे में सोचते रहना सही नहीं है। इस कारण व्यक्ति को कई बार हार का भी सामना करना पड़ता है।
अंक शास्त्र की मानें तो ओवरथिंक की समस्या कुछ लोगों के अंदर बहुत ज्यादा होती है। ग्रहों का प्रभाव उनके ऊपर इतना ज्यादा पड़ता है कि वो सोचे बिना रह ही नहीं पाते हैं। चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में, जिन पर जन्मे लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं और तुरंत कोई भी फैसला नहीं ले पाते हैं।
किन लोगों को होती है ओवरथिंक की समस्या?
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 4, 7, 13, 16, 25 और 31 तारीखों पर जन्मे लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं। ये लोग कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं। हालांकि इसके कारण इन्हें कई बार हार का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ये लोग आसानी से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं। जब तक इन्हें अपने फैसले पर पूरा विश्वास नहीं होता है तब तक ये कोई भी कदम नहीं उठाते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सूर्य गोचर से बढ़ेगी या कम होगी लव लाइफ में चल रही टेंशन? जानें राशिफल और लकी अंक-रंग
ये लोग नहीं मानते आसानी से हार!
अंक शास्त्र की मानें तो किसी भी माह की 3, 11, 16, 24 और 28 तारीख पर जन्मे लोग बहुत ज्यादा बहादुर होते हैं। ये लोग किसी से भी डरते नहीं हैं और हर परिस्थिति का निडर होकर सामना करते हैं। ये लोग ईमानदार, मेहनती और तेज दिमाग वाले होते हैं। इन लोगों को हारना पसंद नहीं होता है। इसलिए ये जीतने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेंगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, शॉर्टकट लेने से बचें!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines