Numerology Tips: प्यार एक ऐसी अद्भुत फीलिंग है, जिसका अहसास प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी होता ही है। जीवन में प्रेम के होने से दुनिया की हर चीज खूबसूरत लगने लगती है। कुछ लोग प्यार को केवल रोमांस से ही जोड़ते हैं, जबकि प्रेम का दायरा बहुत बड़ा है। जहां कुछ लोगों को बहुत ही कम उम्र में सच्चा प्यार मिल जाता है, तो कुछ लोग जीवनभर प्रेम के लिए तरसते रहते हैं।
हालांकि अंक शास्त्र यानी न्यूमरोलॉजी की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि उन्हें प्यार के मामले में सफलता मिलेगी या जिंदगीभर सच्ची मोहब्बत की तलाश उनकी पूरी नहीं हो पाएगी। चलिए जानते हैं उन जन्मतिथियों के बारे में, जिन्हें बेइंतहा मोहब्बत करने के बाद भी अक्सर प्यार में धोखा मिलता है।
किन लोगों को मिलता है प्यार में धोखा?
अंक शास्त्र के अनुसार, 2, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 तारीख पर जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। साथी की छोटी-से-छोटी जरूरत का ध्यान रखते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें प्यार में धोखा मिलता है।
बेइंतहा मोहब्बत करने के बाद भी ये लोग जीवनभर अपने पार्टनर के साथ और प्यार के लिए तरसते रहते हैं। अक्सर इन्हें उस समय धोखा मिलता है, जब इनकी सामने वाले व्यक्ति से इमोशनल बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो जाती है। ये पूरी तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: 27 फरवरी से पहले 3 राशियों के घर आएंगी खुशियां, सूर्य-बुध मिलकर चमकाएंगे भाग्य!
पार्टनर के लिए भाग्यशाली होती हैं ये लड़कियां!
अंक शास्त्र के अनुसार, 6, 15 और 24 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियां अपने पार्टनर के लिए भाग्यशाली होती हैं। जिस भी घर में उनकी शादी होती है, वहां सदा खुशियां बरकरार रहती हैं। इन जन्मतिथि पर जन्मी लड़कियां ससुरालवालों का भाग्य चमका देती हैं। जहां कभी भी पैसों की कमी, निराशा, अशांति और दुख-दर्द का वास नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: भूलकर भी न करें इन तारीखों के जन्मे लोगों से शादी, जीवनभर रहता है तनाव!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
17 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines