Numerology Birth Date: हर इंसान का बातचीत करने और अपनी पसंद जाहिर करने का तरीका अलग होता है. कोई बहुत खुलकर अपनी दिलचस्पी दिखाता है, तो कोई अपने व्यवहार और बात करने के अंदाज से सामने वाले पर असर छोड़ता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग फ्लर्ट करने में भी बेहद शालीन माने जाते हैं. वे कभी जल्दबाजी या बनावटीपन नहीं दिखाते. उनकी बातों में सम्मान, सादगी और सहजता होती है. यही वजह है कि उनका अंदाज अक्सर लोगों को अच्छा लगता है और सामने वाला असहज भी महसूस नहीं करता. आइए जानते हैं, किन मूलांकों के लोग ऐसे होते हैं?
मूलांक 2 – नर्म एहसास के लोग
2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. ये लोग चंद्रमा के प्रभाव में होते हैं. ऐसे लोग नरम स्वभाव के होते हैं. फ्लर्ट करते समय भी ये अपनी मर्यादा नहीं छोड़ते हैं. इनकी तारीफ और बातचीत में सम्मान साफ नजर आता है, जिससे सामने वाला सहज महसूस करता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Prediction: शादी के बाद भी दूसरों का ‘क्रश’ बने रहते हैं ये लोग, जन्म तारीख में छुपा है जवाब
मूलांक 6 – रोमांटिक मूड के धनी
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का संबंध मूलांक 6 से है. इस मूलांक के स्वामी शुक्र माने गए हैं. ये लोग आकर्षक, स्टाइलिश और रोमांटिक स्वभाव के माने जाते हैं. इन्हें पता होता है कि कब और कैसे बात करनी है. इनका फ्लर्ट करने का तरीका स्वाभाविक होता है, जो यह बनावटी नहीं लगता और लोगों पसंद आता है.
मूलांक 5 – हाजिरजवाबी के उस्ताद
5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग बुध के प्रभाव वाले माने जाते हैं. इनकी पहचान तेज दिमाग और हाजिरजवाबी होती है. ये मजाकिया अंदाज और स्मार्ट बातचीत से सामने वाले का ध्यान खींच लेते हैं. इनका फ्लर्ट हल्का-फुल्का होता है, जो किसी को असहज महसूस नहीं होने देता है.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
मूलांक 3 – मीठी बातों के जादूगर
3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इस पर गुरु बृहस्पति का प्रभाव माना जाता है. ये मिलनसार और सकारात्मक सोच वाले होते हैं. फ्लर्ट करते समय भी ये दिखावे से दूर रहते हैं. इनकी मीठी बातें और सम्मानजनक व्यवहार लोगों को आसानी से प्रभावित कर देता है.
क्या कहता अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष में इन मूलांकों को अच्छा संवाद, सम्मानजनक व्यवहार और संतुलित व्यक्तित्व से जोड़ा जाता है. हालांकि, परवरिश, अनुभव और व्यक्तिगत सोच भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं. ये लोग ग्रुप में भी काफी लोकप्रिय होते हैं और इनपर कई लोगों का क्रश भी होता है.
यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines