Numerology: क्यों 2026 मूलांक 8 वालों के लिए टफ साल साबित हो रहा है? जानें कारण और उपाय

Numerology 2026: मूलांक 8 वालों को साल 2026 में क्यों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है? क्यों इन्हें आएदिन कोई न कोई अशुभ खबर सुनने को मिल रही है? यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए पढ़ें ये आर्टिकल.

Numerology 2026 Mulank 8 Prediction

Credit- AI Gemini

Numerology 2026 Mulank 8 Prediction: क्या आपका भी मूलांक 8 है यानी आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है? अगर हां, तो क्या आपको भी साल 2026 काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है? दिन-प्रतिदिन आप छोटी-बड़ी मुश्किलों में फंसते जा रहे हैं. साल 2025 की तुलना में अभी आपको अधिक नुकसान हो रहा है. साथ ही सेहत भी ठीक नहीं रहती है. यदि आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो ये स्वाभाविक है. आज यहां पर आप इसके कारण, सावधानियों और उपायों के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

क्यों कम नहीं हो रही मूलांक 8 वालों की मुश्किलें?

साल 2026 सूर्य का साल है. दरअसल, जब हम 2+0+2+6=10=1 आएगा. अंक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को मूलांक 1 का स्वामी माना गया है, जो कि शनि ग्रह के दुश्मन हैं. ऐसे में मूलांक 8 वालों पर शनि ग्रह की ऊर्जा अधिक पड़ रही है, जिसके कारण पुराने कर्मों का हिसाब-किताब, जिम्मेदारियां बढ़ना, भागदौड़ अधिक करना, तनाव में रहना और तुरंत परिणाम न मिलना सामान्य है. इसके अलावा मूलांक 8 वालों को इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा. खासकर, थकान, जोड़ों में दर्द और हड्डी से जुड़ी समस्याएं कम नहीं होंगी.

विज्ञापन

हालांकि, ये साल मूलांक 8 वालों के लिए पूरी तरह से बुरा नहीं है. ये वर्ष कर्म, न्याय, अनुशासन और परीक्षा का है. इस वर्ष आप मेहनत जरूर करेंगे, लेकिन स्थायी सफलता मिलेगी.

कब से स्थिति में होगा सुधार?

बता दें कि साल 2026 मूलांक 8 वालों के लिए पूरी तरह से नकारात्मक नहीं रहेगा. साल के दूसरे भाग में स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है. आपको अपनी मेहनत का फल देर से ही सही पर मिलेगा जरूर. साथ ही करियर में स्थाई उन्नति, मान-सम्मान में वृद्धि, वित्तीय स्थिरता और सेहत में सुधार का आप अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

मूलांक 8 वाले 2026 में क्या न करें?

  • क्रोध न करें.
  • जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
  • सेहत को अनदेखा न करें.
  • रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न न होने दें.
  • ज्यादा सोचने से बचें.

2026 में मूलांक 8 वाले जरूर करें ये उपाय

  • शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल, लोहा, धन या काले कपड़े का दान करें.
  • नियमित रूप से हनुमान चालीसा या शनि मंत्र पढ़ें.
  • हल्के रंग के कपड़े पहनें.
  • योग व ध्यान करें.
  • नियमित दिनचर्या अपनाएं.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ