Numerology: सच्चे आशिक होते हैं इस मूलांक के लड़के, बनते हैं अच्छे लाइफ पार्टनर

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से मूलांक का पता कर सकते हैं. मूलांक के जरिए किसी के स्वभाव, व्यक्तित्व और गुणों के बारे में जान सकते हैं. आज आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताते हैं जो बेस्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं. इन मूलांक के लड़के अच्छे पति बनते हैं.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Numerology: जन्मतिथि से मूलांक पता कर किसी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक से लव लाइफ और रिश्तों के बारे में जान सकते हैं. तीन ऐसे मूलांक हैं जिसके लड़के बेहद अच्छे पार्टनर साबित होते हैं. इन तीन मूलांक के लड़के अच्छे पति बनते हैं. यह हमेशा अपने पार्टनर का साथ देते हैं. बुरे समय में साथ खड़े रहते हैं. इन मूलांक के लड़के हर सुख-दुख में अपनी जीवनसाथी का साथ देते हैं. चलिए इन मूलांक के बारे में और इनके लिए कौन से मूलांक की लड़कियां बेस्ट पार्टनर साबित होती हैं इसके बारे में जानते हैं.

अच्छे लाइफ पार्टनर बनते बैं मूलांक 2 के लड़के

विज्ञापन

महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. मूलांक 2 के लड़के अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं. यह लोग जीवनसाथी का जिंदगी भर साथ देते हैं. मूलांक 2 के लड़के अच्छे पार्टनर तो बनते ही हैं. शादी के बाद यह बहुत अच्छे पति बनते हैं. मूलांक 2 के लड़कों के लिए मूलांक 1, 3, 4 और 6 की लड़कियां लकी साबित होती हैं.

मुश्किलों में पार्टनर का साथ देते हैं मूलांक 4 के लड़के

विज्ञापन

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के लड़के अच्छे जीवनसाथी बनते हैं. यह लोग अपने पार्टनर का पूरा ध्यान रखते हैं. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. मूलांक 4 के लोग अपने जीवनसाथी के साथ हर मुश्किल में साथ खड़े रहते हैं. यह जीवनभर साथ निभाते हैं. इन लड़कों के लिए मूलांक 1, 2, 7 और 9 की लड़कियां बेस्ट पार्टनर साबित होती हैं.

विज्ञापन

पार्टनर की हर खुशियों का ध्यान रखते हैं मूलांक 6 के लड़के

जिन लड़कों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं. इन लोगों पर शुक्र देव की कृपा रहती है. यह लोग अपने लव पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं. यह अपने पार्टनर को कोई कमी नहीं होने देते हैं. यह अच्छे पति साबित होते हैं. मूलांक 6 के लड़कों के लिए मूलांक 2, 3, 4, 5 और 6 की लड़की अच्छी पार्टनर बनती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ