---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shubh Vivah Muhurat 2022: शादी के लिए बन रहे हैं ये 16 शुभ मुहूर्त, आज ही करवा लें बुकिंग

Shubh Vivah Muhurat 2022: हिंदू पंचाग के अनुसार देवउठनी एकादशी (या देवउठनी ग्यारस) के साथ ही शुभ कार्य करना शुरू कर दिए जाते हैं। जुलाई-अगस्त माह में आने वाली देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद समस्त शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं तो अगले 4 महीनों बाद देवउठनी […]

---खबर नीचे जारी है---

Shubh Vivah Muhurat 2022: हिंदू पंचाग के अनुसार देवउठनी एकादशी (या देवउठनी ग्यारस) के साथ ही शुभ कार्य करना शुरू कर दिए जाते हैं। जुलाई-अगस्त माह में आने वाली देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद समस्त शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं तो अगले 4 महीनों बाद देवउठनी एकादशी पर एक बार फिर से शुरू होते हैं। यदि अब इस वर्ष में आने वाले विवाह मुहूर्त की बात करें तो पंचाग में 20 नवंबर के बाद कई शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। इन मुहूर्तों में अपनी सुविधानुसार आप भी विवाह कर सकते हैं।

भारतीय पंचांग के विशेषज्ञ पंडितों के अनुसार वर्ष 2022 में विवाह समारोह के लिए कुल 16 मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें भी आठ को अति उत्तम माना गया है। यदि आप भी इसी वर्ष विवाह के लिए हॉल बुकिंग अथवा दूसरे अरेंजमेंट्स करना चाहते हैं तो इन मुहूर्तों के आधार पर कर सकते हैं। जानिए किस महीने में कब-कब और कितने मुहूर्त बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके

नवंबर 2022 में विवाह के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त (Shubh Vivah Muhurat 2022 November)

नवंबर माह लगभग आधा बीत चुका है। बचे हुए 15 दिनों में से 8 दिन अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें शादी अविवाहित लोग फेरे ले सकते हैं। पंचांग में दी गई जानकारी में 21, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर की तारीख को विवाह के लिए शुभ बताया जा रहा है। इनमें भी 21, 24, 25 और 27 नवंबर के मुहूर्त अबूझ हैं यानि आप बिना कुंडली मिलाए भी शादी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

दिसंबर 2022 में विवाह के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त (Vivah Muhurat 2022 December)

अगले महीने की बात करें तो दिसंबर के महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9, 13, 14 और 15 दिसंबर को भी विवाह के लिए शुभ माना गया है। इनमें भी 2, 7, 8 और 9 दिसंबर को अत्यधिक शुभ विवाह मुहूर्त बताया गया है यानि इन 4 दिनों में आप बिना किसी से पूछे भी विवाह कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2022: सुख-समृद्धि-सौभाग्य पाने के लिए शनिवार को ऐसे करें गणेशजी की पूजा

---खबर नीचे जारी है---

विवाह के मिलेंगे 8 अबूझ मुहूर्त

उपरोक्त जानकारी के स्पष्ट है कि वर्ष 2022 के बचे हुए नवंबर और दिसंबर माह के डेढ़ महीने में विवाह के लिए कुल 16 मुहूर्त (Shubh vivah muhurat 2022) बन रहे हैं जिनमें से 8 को सर्वोत्तम माना गया है। ऐसे में यदि आप भी विवाह करने के इच्छुक हैं तो इनमें से किसी भी एक मुहूर्त को फाइनल कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं और मैरिज हॉल, हलवाई, कैटरिंग आदि की एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 11, 2022 05:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola