Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस का पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस (Michel de Nostredame) था। उनका जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में हुआ था। वे एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी डॉक्टर थे, लेकिन वे अपनी भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां ‘लेस प्रोफेटीज’ (Les Propheties) नामक पुस्तक में लिखी थीं, जो 1555 में प्रकाशित हुई थी। लेस प्रोफेटीज का मतलब होता है, भविष्यवाणियां। उनकी भविष्यवाणियों ने उन्हें अमर बना दिया है, और आज भी उनकी बातें लोगों को चौंकाती और सोचने पर मजबूर करती हैं।
क्यों प्रसिद्ध हैं नास्त्रेदमस?
नास्त्रेदमस अपनी अनोखी और रहस्यमय भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी किताब में युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं, राजाओं के पतन और दुनिया में बड़े बदलावों का जिक्र किया। ऐसा माना जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां, जैसे फ्रांस की क्रांति, नेपोलियन और हिटलर का उदय, और 9/11 का हमला सच हुईं। उन्होंने यह सब कूटभाषा में एक सूत्र की तरह लिखा है, जिससे उनकी बातों को समझना मुश्किल हो जाता है, लेकिन लोग उनकी व्याख्या करने की कोशिश करते रहते हैं। उनकी सटीकता और रहस्यमय शैली ने उन्हें “भविष्य का जादूगर” बना दिया और उनकी छवि आज भी लोगों को आकर्षित करती है।
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बच्चों को सिखाएं नीम करोली बाबा की ये 5 आदतें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता!
2025 के लिए नास्त्रेदमस की 4 बड़ी भविष्यवाणियां
नास्त्रेदमस ने ने अपनी पुस्तक लेस प्रोफेटीज भविष्यवाणी की है कि साल 2025 पूरी दुनिया लिए बहुत बड़ी उथल-पुथल लेकर आएगा। उनकी भयावह भविष्यवाणियों में से एक यह है कि एक बड़ा क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बहुत करीब से आएगा। यूं तो नास्त्रेदमस ने 2025 के लिए इस तरह की बहुत सारी भविष्यवाणियां की हैं, लेकिन सभी में 4 भविष्यवाणियां बेहद खतरनाक और डराने वाली हैं कि सच में ऐसा हुआ तो साल 2025 में धरती का खात्मा भी हो सकता है। आइए जानते हैं, 2025 के लिए नास्त्रेदमस की 4 बड़ी भविष्यवाणियां।
नदियां बहेंगी, धरती हिलेंगी!
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए लेस प्रोफेटीज में यह लिखा है कि साल 2025 में नदियां बहेंगी, धरती हिलेंगी। निश्चित तौर पर यह भविष्यवाणी जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा की और इशारा कर रही है। यह एक एक गहरी और चिंताजनक भविष्यवाणी है। बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग, बर्फ के पिघलने और तीव्र प्राकृतिक घटनाओं के कारण यह भविष्यवाणी सटीक लगती है। नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी एक चेतावनी के रूप में देखी जा सकती है कि बाढ़, भूकंप और पर्यावरणीय असंतुलन के नेगेटिव परिणाम से पूरी दुनिया परेशान होगी। हाल में हुई लॉस एंजिलिस की आगजनी घटना को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
भयानक युद्ध होगा!
नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए दूसरी सबसे बड़ी भविष्यवाणी यह की है कि दूर देश में भयानक युद्ध और सब कुछ तहस-नहस हो जाएगा। यह भविष्यवाणी बड़े अंतरराष्ट्रीय संघर्ष या युद्ध की ओर संकेत करती है, जिसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ेगा। आज के दौर में रूस-उक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, ईरान संकट से जोड़ा जा सकता है। साथ ही इसे हथियारों की होड़, सीमा विवादों या तकनीकी युद्ध से भी जोड़कर देखा जा सकता है। ‘भयानक युद्ध होगा’ भविष्यवाणी पूरी दुनिया की अस्थिरता की बात करता है।
आसमान से भयानक रोशनी आएगी!
नास्त्रेदमस अपनी तीसरी बड़ी भविष्यवाणी के तौर पर यह लिखते हैं कि आसमान से भयानक रोशनी आएगी और नई दुनिया डिस्कवर होगी। यह भविष्यवाणी दोहरा अर्थ रखता है। भयानक रोशनी निश्चित रूप से किसे आकाशीय जलते गोले की बात कर रहा है, जो धरती पर गिरेगा या पास से गुजरेगा। यह कोई एस्टोरोयड यानी क्षुद्रग्रह या उल्कापिंड हो सकता है। जहां तक ‘नई दुनिया डिस्कवर होगी’ की बात है, तो यह स्पेस रिसर्च से जुडी किसी बड़ी खोज की और इशारा कर रहा है।
जो कमाया वो सब हो जाएगा खत्म!
अपनी चौथी बड़ी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस लेस प्रोफेटीज में यह लिखते हैं, ‘जो कमाया है, वो रातोंरात खत्म हो जाएगा’। यह संकेत कहीं-न-कहीं भयानक ‘इकॉनमिक कोलैप्स’ यानी आर्थिक संकट की बात रहा है, जो शेयर बाजार से जुड़ा हो सकता है या किसी बड़े देश के दिवालिया होने से संबंधित होगा, जिसका व्यापक असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकता है। बता दें अमेरिका में ऑलरेडी रिसेशन यानी आर्थिक मंदी शुरू होने की बात खड़ी हो चुकी है।
आपको बता दें कि नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा जैसे भविष्यवक्ताओं ने बहुत पहले ही बड़ी ही अजीबोगरीब भविष्यवाणियां कर दीं हैं, जिनमें से कुछ सच भी हुई हैं, तो कुछ बिलकुल निराधार साबित हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines