Nimbu ke Totke: हमारी रोजमर्रा की लाइफ में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्राचीन शास्त्रों में कई उपाय दिए गए हैं। इन उपायों को करने के लिए तामझाम की जरूरत नहीं होती। नींबू के ऐसे अनेकों उपाय बताए गए हैं जिन्हें आप भी आजमा सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में नींबू को अत्यधिक महत्व दिया गया है। नींबू को नेचुरल एनर्जी से भरपूर माना गया है जिसे हम अपनी सुविधा के हिसाब से यूज कर सकते हैं। आप नींबू के जरिए अपने घर की नेगेटिव एनर्जी दूर कर सकते हैं, बीमारियों को सही कर सकते हैं, या फिर किसी और काम के लिए नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। जानिए नींबू के ऐसे ही प्रयोगों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: ऐसे करें हनुमानजी को याद तो हर मुश्किल होगी आसान
बुरी नजर दूर करने के लिए उपाय (Nimbu ke Totke)
यदि घर में किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई हैं तो नींबू सबसे बेहतर उपाय है। एक नींबू लेकर प्रभावित व्यक्ति के सिर से पैर तक सात बार उतार लें। इसके बाद नींबू के 4 टुकड़े कर किसी सुनसान स्थान पर चारों दिशाओं में फेंक दें। इसके बाद बिना पीछे मुड़कर देखे घर वापिस लौट कर आ जाएं। ध्यान रहें, इस पूरी प्रक्रिया में न तो आपको किसी से बात करनी है, और न दूसरा कोई व्यक्ति आपको टोकें।
सभी बिगड़े काम बनाने के लिए उपाय
यदि बार-बार प्रयासों के बाद भी आपके सभी काम बिगड़ रहे हैं तो नींबू का यह उपाय सर्वोत्तम रहेगा। रविवार के दिन एक नींबू लेकर उसमें चार लौंग गाड़ दें। इसके बाद ‘ॐ श्री हनुमते नम:’ मंत्र का 108 बार जप करें। अब इस नींबू को अपने साथ जेब में रखकर ले जाएं। निश्चित रूप से आपका काम बन जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें
घर से नेगेटिव एनर्जी हटाने के लिए
इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप अपने घर में एक नींबू का पौधा लाकर रखें। यदि ऐसा संभव नहीं है तो एक नींबू खरीद लाएं। उसे घर के सभी कोनों में घुमाते हुए घर के बाहर किसी सुनसान स्थान पर ले जाएं। वहां नींबू के चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में अलग-अलग फेंक दें और घर लौट आएं। ध्यान रहें कि इस दौरान आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है।
रोग दूर करने के लिए
कई बार काफी दवाईयां लेने के बाद भी बीमारी सही नहीं होती है। इसके लिए भी एक टोटका (Tone Totke) बताया गया है। ऐसी स्थिति में शाम के समय एक नींबू को रोगी के सिर से 7 बार उल्टा घुमाएं। अब एक चाकू सिर से पैर तक धीरे-धीरे स्पर्श करते हुए नींबू को बीच में से काट कर किसी सुनसान स्थल पर दो विपरीत दिशाओं में फेंक दें। इस उपाय से बीमारी दूर होने लगेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
15 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines