हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

News24 की भविष्यवाणी हुई सच! सलमान की कुंडली में थी हमले की आशंका

News24 Prediction About Salman Khan: अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन पर ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने कुंडली को देखते हुए साल 2024 में दुश्मनों से सावधान रहने के लिए कहा था, जिसकी पुष्टि हाल ही में हुए भाईजान के घर के बाहर फायरिंग से हो गई है।

विज्ञापन
सलमान खान के बारे में न्यूज 24 की भविष्यवाणी

News24 Prediction About Salman Khan: मनोरंजन दुनिया के मशहूर अभिनेता और सब फैन्स के दिलों पर राज करने वाले भाई जान सलमान खान को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होती नजर आई है। न्यूज 24 की ओर से करीब 3 महीने पहले सलमान खान के जन्मदिन पर एक भविष्यवाणी की गई थी, जिस पर हाल ही में हुए उनके घर के बाहर फायरिंग ने ठप्पा लगा दिया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन पर सलमान खान की कुंडली का विश्लेषण किया था और साल 2024 कैसा रहेगा? इसके बारे में भी बताया था।

क्या कहती है सलमान खान की कुंडली?

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। भाईजान के जन्मतिथि और समय के अनुसार ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने 27 दिसंबर 2023 को सलमान खान की कुंडली का विश्लेषण कर बताया था कि साल 2024 में उनको अच्छी-खासी प्रसिद्ध मिलेगी। साथ ही ये भी कहा था कि साल 2024 में उनको बाहरी दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। लव, शादी और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणी भी की गई थी।

लव, शादी और धन के मामले में क्या कहती है कुंडली? 

ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार सलमान खान की कुंडली में मकर लग्न है। इनकी कुंडली में मंगल देव उच्च के हैं। शादी के मामले में की गई भविष्यवाणी के अनुसार उनकी कुंडली में चंद्रमा लग्न में हैं जिससे विष योग बनता है। ऐसे में उनकी शादी देरी से हो सकती है या फिर न भी हो। कुंडली में चंद्रमा लग्न में है जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्या हो सकती है। कुंडली में मंगल और शुक्र की युति के कारण उनके कई लव अफेयर रहेंगे। कुंडली में शनि देव द्वितीय भाव में हैं, जो उन्हें वाणी से लेकर धन के मामले में धनी बनाए रखेंगे।

सलमान खान को लेकर News24 की भविष्यवाणी सच!

सलमान खान को दुश्मनों से रहना होगा सतर्क

सलमान खान की कुंडली का विश्लेषण करने के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने बताया था कि उन्हें 2024 में बाहरी दुश्मनों से सावधान रहना होगा। इतना ही नहीं, कुंडली में एक्सीडेंट भी होने की संभावना देखी गई है। साथ ही उनकी कुंडली में कालसर्प दोष भी है जिसके लिए उन्हें समय-समय पर उपाय व पूजा-पाठ को भी अपनाने की सलाह दी जाती है।

हाल ही में हुई घर के बाहर फायरिंग

आपको जानकारी के लिए बता दें कि 14 अप्रैल, रविवार को सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। दो बाइक सवारों ने भाईजान के घर पर फायरिंग की थी। इस मामले की जांच करने के साथ ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। दो में से एक शूटर की पहचान हो चुकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें