New Year Totke 2024 : ज्योतिष के अनुसार टोने-टोटकों का चलन पौराणिक काल से ही होता रहा है। मान्यता है कि टोने-टोटकों को यदि पूर्ण विश्वास के साथ किया जाए तो ये टोटके अवश्य ही अपना प्रभाव दिखाते हैं और आपके जीवन में लाभ करा सकते हैं। वहीं अब साल 2024 की शुरुआत होने ही वाली है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन से दुख और कष्टों का समापन हो जाए और परेशानियां आपके आसपास भी ना रहे तो आप नए साल में कुछ टोने टोटके आदि करके इस आने वाले साल को अपने लिए लकी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं नए साल के पहले दिन ऐसा क्या टोटका करें जिससे आपके लिए आने वाला यह साल 2024 लकी साबित हो जाए और आपके घर पूरे साल पैसों की बरसात होती रहे।
ये भी पढ़ें : नया साल आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें
साल 2024 की शुरुआत मार्गशीर्ष मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार के दिन हो रही है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
हिन्दू धर्मग्रंथों में भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं। इसीलिए साल 2024 के पहले दिन भगवान शिव का ध्यान और उनकी पूजा जरूर करें। साथ ही साल के पहले दिन भगवान शिव को धतूरा जरूर अर्पण करें। क्योंकि भगवान शिव को धतूरा बहुत ही प्रिय है। ऐसा करने से आपके लिए आने वाला साल लकी साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें : मकर संक्रांति के दिन कर लें ये काम
नए साल के पहले दिन दिन मां मंगला गौरी का भी पूजन करें और मां मंगला गौरी को लाल चुनरी अर्पित करें। साथ ही अगले दिन इस लाल चुनरी को अपने धन क्षेत्र यानि तिजोरी आदि में रख लें। मां मंगला गौरी सभी सुखों को देने वाली हैं, उन्हें प्रसन्न कर लेने से व्यक्ति के जीवन में धन आदि की कोई कमी नहीं होती है और साल के पहले दिन मां मंगला गौरी की पूजा करने से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति हो जाती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
12 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines