New Year Astro Tips 2024 : अब कुछ ही दिनों में साल 2023 समाप्त होने जा रहा है और नए साल 2024 का आगाज होने वाला है। वहीं सभी लोग चाहते हैं कि आने वाला साल 2024 उनके लिए लकी साबित हो, इसीलिए साल 2024 के आगमन से पूर्व अगर आप कुछ वास्तु के उपाय करें तो आने वाला यह साल आपके लिए बहुत लकी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं नए साल 2024 को लकी बनाने के लिए हमें क्या उपाय करने चाहिए। जिससे हमारे लिए यह आने वाला साल लाभकारी सिद्ध हो सके।
ये भी पढ़ें : मकर संक्रांति के दिन कर लें ये काम
किसी भी व्यक्ति के धनवान और लकी बनने उसके पितृों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पितृों को प्रसन्न किए बिना भगवान का आशीर्वाद कभी भी प्राप्त नहीं होता है। इसीलिए प्रतिदिन व्यक्ति को अपने पितृों का ध्यान और तर्पण आदि जरूर करना चाहिए। यदि आप प्रतिदिन पितृों के निमित्त कुछ खास कार्य नहीं कर सकते हैं तो आप नए साल के पहले दिन कुछ ऐसे कार्य अवश्य करें, जिससे आपको पूरे साल पितृों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।
साल 2024 के पहले दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होने के बाद भगवान शिव का ध्यान करें और इस दिन अपने माता-पिता और घर के सभी बड़े लोगों का आशीर्वाद जरूर लें। ऐसा करने से आपको भगवान शिव के साथ ही अपने पितृों की कृपा प्राप्त होगी और आपके पितृ प्रसन्न होंगे और आपके लिए यह आने वाला साल 2024 लकी साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें : नया साल आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें
नए साल के पहले दिन गाय को हरा चारा और गुड़-चना जरूर खिलाएं। गाय में सभी देवताओं का वास होता है। अगर आप नए साल के पहले दिन किसी गाय को हरा चारा आदि खिलाते हैं तो आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और आपके लिए यह आने वाला साल लकी साबित हो सकता है। साथ ही पूरे साल आपका घर में प्रेम का वातावरण बना रहेगा।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
10 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines