राशि के अनुसार जानें किन चीजों का नहीं करना चाहिए आपको दान?

शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजों का दान आपको कंगाल बना सकता है। दरअसल राशियों के अनुसार कुछ चीजों का दान ज्योतिष में वर्जित माना गया है। इस कारण हमेशा दान अपनी राशि के अनुसार ही करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दान कर सकता है परेशान

दान कर सकता है परेशान

विज्ञापन

हिंदू धर्म और ज्योतिष में दान को काफी महान कर्म बताया गया है। मान्यता है कि दान से संपत्ति में दोगुनी वृद्धि होती है। हालांकि कुछ चीजों का दान शास्त्रों के अनुसार वर्जित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार आपको राशि के अनुकूल ही चीजों का दान करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में जो भी ग्रह मजबूत स्थिति में बैठा हो, उससे संबंधित चीजों का दान कभी भी नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर कोई ग्रह स्वयं की राशि में हो या फिर अपनी उच्च राशि में हो तो भी उस ग्रह से संबंधित चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही हम राशि के अनुसार भी जान सकते हैं कि हमें किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार हमें किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

Advertisment

इन चीजों का भूलकर भी न करें दान

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस कारण मेष राशि वालों को तांबा, मसूर की दाल, लाल कपड़े और धारदार हथियार का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपकी ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे गुस्सा, आक्रामकता और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण इनको चांदी, दूध, सफेद कपड़े, चावल का दान नहीं करना चाहिए। शुक्र भौतिक सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य के कारक हैं। इन चीजों का दान करने से वृषभ राशि वालों को आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इस कारण इनको हरे रंग की मूंग, कांसे के बर्तन, पुराने जूते दान में नहीं देने चाहिए। ऐसे करने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस कारण इस राशि वालों को दूध, चांदी और पानी से भरे पात्र का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक रूप से अस्थिरता आ सकती है। इसके साथ ही भावनात्मक तनाव बढ़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सोना, केसर, हल्दी और शहद का दान इन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। सूर्य आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा का ग्रह है। सिंह राशि के लोग यदि इन चीजों का दान करेंगे, तो उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के मूंग दाल, हरे कपड़े और स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस कारण इन चीजों का दान करने से एंग्जाइटी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। इस राशि वालों को इत्र, चांदी और सुगंधित फूल का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से लव और मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मचने लगती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल हैं और इनको लाल रंग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का दान करेंगे तो क्रोध बढ़ने की संभावना रहती हैं।

धनु राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं। इन राशि वालों को हल्दी, केसर और पीले रंग के कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही धनहानि भी हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनि हैं। इस कारण इनको लोहे, सरसों का तेल और काले कपड़ों का दान करना चाहिए। अगर इन चीजों का दान मकर राशि वाले करेंगे तो उनको जीवन में संघर्ष और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि वालों के स्वामी भी शनि हैं और इनको लोहे के बर्तन, चमड़े की चीजें किसी को दान में नहीं देनी चाहिए। अगर आप इन चीजों का दान करेंगे तो मानसिक संतुलन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी भी बृहस्पति ही हैं। इन राशि वालों को नमक, लाल मसूर का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ