Neechbhang Rajyog: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज चंद्र देव विशाखा नक्षत्र के बाद अनुराधा नक्षत्र के साथ वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों का मनाना है कि चंद्र देव के इस गोचर से आज दोपहर में चंद्रमा और मंगल के बीच चतुर्थ दशम योग बनने वाला है। इस योग को चंद्र मंगल योग के नाम से जाना जाता है। बता दें कि चंद्रमा अपने नीच राशि वृश्चिक राशि में चल रहे हैं नीचत्व को दूर करेंगे और नीचभंग योग बनाएंगे। ऐसे में आज कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नीचभंग से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए नीचभंग योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। बता दें कि इस दौरान जातक के सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कारोबार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि देखने को मिलेंगे। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनको आज कारोबार में मुनाफा हो सकता है। नए कार्य करने के मौके मिलेंगे। साथ ही संतान पक्ष की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा द्वारा बनाए गए नीचभंग योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह योग बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में मान-सम्मान के साथ धन में भी वृद्धि होगी। लेकिन भाईयों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आज आपको मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए नीचभंग योग शुभ रहेगा। यह योग परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। आर्थिक मामले मजबूत करेगा। लेकिन बजट का ध्यान रखते हुए ही खर्च करें, वरना बजट कमजोर हो सकता है। आज रिश्तेदारों के यहां से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन करें इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, शनि देव का मिलेगा आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- आज मां लक्ष्मी 3 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, जमकर कराएंगी धन की बरसात
यह भी पढ़ें- Chor Panchak 2024 चैत्र माह में कब से शुरू? इस दौरान क्या करें, क्या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
10 mins agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines