Navratri 2022: शारदीय नवरात्र पर दिन हिसाब से इस रंग का पहने कपड़ा, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Navratri 2022
विज्ञापन

Navratri 2022: आज से  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन समाप्त होंगे।नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की मान्यता है। कलश स्थापना को ही घट स्थापना भी कहते हैं। अखंड ज्योति जलाते हैं। नौ दिनों का उपवास रखते हैं।

नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी दिन कलश स्थापना के साथ देवी शैलपुत्री की पूजा भी होगी। फिर इसके बाद क्रमशः ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कत्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा होगी।

विज्ञापन

मान्यता के मुताबिक नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व होता है। इस बार मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा में विशेष रंग के कपड़े धारण कर मां दुर्गा की पूजा करें। नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है।

नवरात्र के दिनों के अनुसार पहनें खास रंग के कपड़े (Navratri Nine days and Colours)

पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है, इस दिन आप पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनें, पीला रंग पहनना खासतौर से शुभ होगा। नवरात्र‍ि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है। इसलिए काले रंग के कपड़े ना पहनें।

विज्ञापन
  • नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्राचारिणी की पूजा होती है। इस पूजा में हरे रंग के कपड़े धारण करें।
  • नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन आप ग्रे रंग के कपड़े पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं।
  • नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन आप नारंगी रंग को पहन सकते है। मां दुर्गा को नारंगी रंग पसंद होता है।
  • नवरात्र के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है।
  • नवरात्र के छठें दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है. इस दिन के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है।
  • नवरात्र के 7वें दिन कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन कहा जाता है कि नीला रंग पहनना शुभ होता है।
  • नवरात्र के 8वें दिन महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है. इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर ही पूजा करें।
  • नवरात्र के 9वें दिन मां सिद्दात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना बेहद शुभ होता है। इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां की पूजा करें और कन्याओं को खिलाएं।

अभी पढ़ें – Raviwar Ke Upay: रविवार को इन उपायों से सूर्य देव होंगे प्रसन्न, नहीं रुकेगा कोई काम

शारदीय नवरात्रि 2022 तिथियां

26 सितंबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा
27 सितंबर (दूसरा दिन)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
28 सितंबर (तीसरा दिन)- मां चंद्रघंटा की पूजा
29 सितंबर (चौथा दिन)- मां कुष्मांडा की पूजा
30 सितंबर (पांचवां दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा
1 अक्टूबर (छठवां दिन)- मां कात्यायनी की पूजा
2 अक्टूबर (सातवां दिन)- मां कालरात्रि की पूजा
3 अक्टूबर (आठवां दिन)- मां महागौरी की पूजा
4 अक्टूबर- (नवां दिन)- मां सिद्धिदात्री की पूजा
5 अक्टूबर- दशमी तिथि- (व्रत पारण), नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी या दशहरा

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ