हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navpancham Yog: सूर्य और चंद्रमा के 'नवपंचम योग' से इन 3 राशियों को लाभ, बनेंगे धन के योग

Navpancham Yog: 24 जून को चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश और सूर्य के साथ बने नवपंचम योग से धन और भाग्य के विशेष संकेत बन रहे हैं. यह शुभ योग 3 राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Navpancham Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 जून, 2026 की रात में 12:52 AM बजे चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं, सूर्य वर्तमान में मिथुन राशि में विराजमान हैं. इस चंद्र गोचर से इन दोनों राशियों में बैठे इन दोनों ग्रहों के बीच एक-दूसरे पर नवम और पंचम दृष्टि डाल रहे हैं, जो एक शक्तिशाली ‘नवपंचम योग’ बना रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस योग में में चंद्रमा का नवम और सूर्य का पंचम दृष्टि योग बन रहा है, जो बेहद लाभकारी है. इसका शुभ असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए काफी फलदायी और उत्तम सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए धन के योग बनेंगे?

नवपंचम योग का तुला राशि पर असर

नवपंचम योग का सबसे सीधा असर आपकी राशि पर पड़ सकता है. चंद्रमा का आपकी राशि में प्रवेश आत्मविश्वास बढ़ाएगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बनेगी. नौकरी में आपकी बात को महत्व मिलेगा. किसी नई टीम या प्रोजेक्ट में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को नया ग्राहक मिल सकता है. ऑनलाइन काम करने वालों की पहुंच बढ़ सकती है. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां कम होंगी. किसी पुराने मित्र का फोन भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. किसी बैंक, बीमा या सरकारी फाइल से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. शाम के समय कोई छोटी यात्रा भी लाभ दे सकती है.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये राशियां कहलाती है ‘सेंस ऑफ ह्यूमर के बादशाह’, बनाते हैं माहौल को खुशनुमा

विज्ञापन

नवपंचम योग का मिथुन राशि पर असर

चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान हैं. ऐसे में नवपंचम योग आपके लिए भाग्य और अवसर दोनों लेकर आ सकता है. करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. किसी सीनियर अधिकारी का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नई डील या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है. सोशल मीडिया, मार्केटिंग और कंटेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. घर में किसी जरूरी काम को लेकर परिवार आपका साथ देगा. किसी रिश्तेदार से मिली जानकारी आर्थिक लाभ का कारण बन सकती है. स्टूडेंट्स को अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से सम्मान बढ़ सकता है. धन के नए स्रोत तलाशने वालों को सकारात्मक संकेत मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Space Astrology Mars: मंगल पर बसने के बाद कैसे बनेगा राशिफल? जानें स्पेस ट्रैवल और ज्योतिष का रहस्य

विज्ञापन

नवपंचम योग का कुंभ राशि पर असर

यह योग आपके लिए दूरदर्शिता और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. लंबे समय से चल रही किसी योजना में प्रगति दिखाई देगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. यह जिम्मेदारी आगे चलकर लाभ दे सकती है. बिजनेस में किसी दूसरे शहर या ऑनलाइन माध्यम से फायदा मिलने के योग हैं. विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़ा कोई काम आगे बढ़ सकता है. परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या नए कोर्स से जुड़ी अच्छी जानकारी मिल सकती है. किसी संपत्ति, किरायेदार या दस्तावेज से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है. पुराने कर्ज को कम करने की दिशा में सफलता मिलेगी. जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से मानसिक संतोष मिलेगा. धन संचय की नई योजना बनाने के लिए समय अनुकूल रहेगा.

यह भी पढ़ें: Stained Clothes Dream: सपने में कपड़ों पर दाग देखना, स्वप्न शास्त्र में है किस बात का संकेत; जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola