Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल और कर्मफल दाता शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। दोनों ग्रह अपनी खासियत के कारण जाने जाते हैं। साल 2025 मंगल का है और इसी साल शनि ग्रह राशि परिवर्तन भी करने वाले हैं। जबकि, होली के बाद 5 अप्रैल 2025 को मंगल-शनि द्वारा नवपंचम राजयोग का निर्माण किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार 5 अप्रैल बुधवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर मंगल और शनि ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर विराजमान होंगे, जिस वजह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इसका असर 12 राशियों पर शुभ और अशुभ पड़ सकता है। आइए उन 3 राशियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए नवपंचम राजयोग भाग्यशाली रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग फलदायी रहेगा। काफी समय से जिन कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, वो जल्दी पूरा होगा और आप सफलता भी हासिल कर सकेंगे। धन वृद्धि के योग से आर्थिक स्थिति में भी बदलाव हो सकता है। घर में सभी सदस्यों का साथ प्राप्त होगा। लक्ष्य तक पहुंचने में पार्टनर का साथ मिल सकता है। व्यापारियों को व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। मंगल ग्रह और शनि ग्रह द्वारा नवपंचम राजयोग का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में सिंह राशि के लोगों की जिंदगी में नए बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक स्थित पहले से बेहतर, जीवनसाथ का साथ, व्यापार में उन्नति और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कहीं न कहीं जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है। शनि और मंगल दोनों ग्रहों की खास कृपा आप पर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि गोचर से 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? वीडियो के जरिए जानें
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का नवपंचम राजयोग लाभकारी रहेगा। भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का झेलना नहीं पड़ेगा। आपके लिए अच्छा समय शुरू हो गया है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकेगा। जबकि, करियर में सफल होने के लिए की जा रही मेहनत भी सफल हो सकेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में उत्साह रहेगा जो आपके आत्मविश्वास को भी अधिक बढ़ सकेगा।
ये भी पढ़ें- 14 मई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! बुध की राशि में गुरु ग्रह करेंगे प्रवेश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines