---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Guru Gochar 2025: 14 मई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! बुध की राशि में गुरु ग्रह करेंगे प्रवेश

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह द्वारा बुध की राशि मिथुन में प्रवेश किया जाएगा जिससे 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है, आइए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत 14 मई से चमक सकती है?

---विज्ञापन---

Guru Gochar 2025: नवग्रहों में अलग-अलग ग्रह हैं और सभी एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्र ग्रह को सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह कहा जाता है। शनि ग्रह सबसे धीमी गति के साथ राशि परिवर्तन वाला ग्रह माना जाता है। जबकि, गुरु ग्रह किसी भी राशि में फिर से गोचर करने के लिए करीब 12 साल तक का समय लगाते हैं। 14 मई को गुरु ग्रह द्वारा बुध की राशि मिथुन में गोचर किया जाएगा, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मिथुन राशि में गुरु गोचर 

द्रिक पंचांग के अनुसार 14 मई, बुधवार को बुध की राशि में गुरु गोचर करेंगे। 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में गुरु गोचर करेंगे। इसका शुभ प्रभाव किन 3 राशियों पर होगा। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

मेष राशि

गुरु गोचर से मेष राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं जो आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाला रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। सभी सुख-सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में गुरु गोचर करेंगे जिससे इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ हो सकेगा। कामकाज में अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लोगों के बीच आपको मान और सम्मान बढ़ सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। व्यापार में तरक्की और नौकरीपेशा लोगों की आय वृद्धि हो सकती है। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए गुरु गोचर फलदायी रहेगा। नौकरी कर रहे हैं तो सहयोगियों का साथ मिल सकता है। प्रमोशन और आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। धन वृद्धि से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर हो सकती है। मनचाही इच्छा पूरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के समय अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण, शनि गोचर के साथ 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 14, 2025 02:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola