---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Navpancham Rajyog 2025: होली के बाद शनि-मंगल होंगे 3 राशियों पर मेहरबान! दोनों ग्रह बनाएंगे नवपंचम राजयोग

Navpancham Rajyog 2025: ग्रहों के सेनापति और न्यायाधीश ग्रह नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे, जिससे 3 राशियों की किस्मत होली के बाद चमक सकती है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल और कर्मफल दाता शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। दोनों ग्रह अपनी खासियत के कारण जाने जाते हैं। साल 2025 मंगल का है और इसी साल शनि ग्रह राशि परिवर्तन भी करने वाले हैं। जबकि, होली के बाद 5 अप्रैल 2025 को मंगल-शनि द्वारा  नवपंचम राजयोग का निर्माण किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार 5 अप्रैल बुधवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर मंगल और शनि ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर विराजमान होंगे, जिस वजह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इसका असर 12 राशियों पर शुभ और अशुभ पड़ सकता है। आइए उन 3 राशियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए  नवपंचम राजयोग भाग्यशाली रहेगा।

वृषभ राशि

Vrishabh Rashi

---विज्ञापन---

वृषभ राशि के लोगों के लिए नवपंचम राजयोग फलदायी रहेगा। काफी समय से जिन कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, वो जल्दी पूरा होगा और आप सफलता भी हासिल कर सकेंगे। धन वृद्धि के योग से आर्थिक स्थिति में भी बदलाव हो सकता है। घर में सभी सदस्यों का साथ प्राप्त होगा। लक्ष्य तक पहुंचने में पार्टनर का साथ मिल सकता है। व्यापारियों को व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

सिंह राशि

---विज्ञापन---

सिंह राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। मंगल ग्रह और शनि ग्रह द्वारा नवपंचम राजयोग का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में सिंह राशि के लोगों की जिंदगी में नए बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक स्थित पहले से बेहतर, जीवनसाथ का साथ, व्यापार में उन्नति और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कहीं न कहीं जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने की उम्मीद है। शनि और मंगल दोनों ग्रहों की खास कृपा आप पर हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि गोचर से 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? वीडियो के जरिए जानें

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का नवपंचम राजयोग लाभकारी रहेगा। भविष्य में किसी तरह की परेशानियों का झेलना नहीं पड़ेगा। आपके लिए अच्छा समय शुरू हो गया है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकेगा। जबकि, करियर में सफल होने के लिए की जा रही मेहनत भी सफल हो सकेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में उत्साह रहेगा जो आपके आत्मविश्वास को भी अधिक बढ़ सकेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 14 मई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! बुध की राशि में गुरु ग्रह करेंगे प्रवेश

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 15, 2025 09:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola