Navpancham Drishti: वैदिक ज्योतिष में जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें और 9वें भाव के संबंध में होते हैं, तो उसे 'नवपंचम दृष्टि' कहते हैं. ग्रहों का यह सहसंबंध ज्ञान, भाग्य, कर्म और प्रगति में शुभ वृद्धि करने वाला माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 अगस्त, 2026 को सूर्य और शनि ग्रह एक-दूसरे से 120° की दूरी पर स्थित रहेंगे, जिससे इन दोनों ग्रहों में नवपंचम दृष्टि स्थापित होगी. यूं तो सूर्य और शनि एक-दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन जब सूर्य और शनि नवपंचम दृष्टि में आते हैं, तो आत्मविश्वास और कर्म का संतुलन मजबूत होता है. इससे सही समय पर सही निर्णय लेने, करियर में आगे बढ़ने और मेहनत का बेहतर फल मिलने के योग बनते हैं. प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने, नई पहचान बनने और धन के नए स्रोत खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं. इसी कारण सूर्य-शनि की नवपंचम दृष्टि को कई जातकों के लिए तरक्की, आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक सफलता का शुभ संकेत माना गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यूं तो सूर्य-शनि की इस नवपंचम दृष्टि का सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभदायी रहेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें धन लाभ होगा और तरक्की के साथ नई पहचान मिल सकती है?

यह भी पढ़ें: Past Life Connection: इस जन्म का सच्चा प्यार कहीं पिछले जन्म का बंधन तो नहीं? कुंडली से जानें सोलमेट का कनेक्शन

---विज्ञापन---

सूर्य-शनि नवपंचम दृष्टि - सिंह राशिफल

सूर्य-शनि की नवपंचम दृष्टि राशि सिंह के जातकों को कॉन्फिडेंस को नई ऊंचाई दे सकती है. 7 अगस्त के बाद, करियर में रुकी हुई चीजें फिर से ट्रैक पर आ सकती हैं. शानदार मौके मिल सकते हैं. ऑफिस में आपके काम और लीडरशिप की तारीफ होगी. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस करने वालों को बड़ा क्लाइंट या अच्छा ऑर्डर मिल सकता है. पुराने कॉन्टैक्ट भी अब काम आएंगे. इनकम बढ़ाने का नया मौका मिल सकता है. निवेश करने से पहले पूरा प्लान जरूर बना लें. परिवार में आपकी बात को अहमियत मिलेगी. घर में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. लव रिलेशन पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. पार्टनर का सपोर्ट आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है. स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छा परफॉर्म करेंगे. हेल्थ ठीक रहेगी.

---विज्ञापन---

सूर्य-शनि नवपंचम दृष्टि - तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुका काम पूरा होने की संभावना है. जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब स्विच करने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी. मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन फील्ड वालों को बड़ा फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. खर्च भी कंट्रोल में रहेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा. लव रिलेशन में भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग हो सकती है. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. छोटी ट्रिप भी फायदेमंद साबित हो सकती है. जल्दबाजी से बचें. सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे बड़ा फायदा देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में महिला को सफेद कपड़े में देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

सूर्य-शनि नवपंचम दृष्टि - मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों को उनकी मेहनत अब रिजल्ट देने के योग बना रही है. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के मजबूत संकेत हैं. सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे. सरकारी या ऑफिशियल काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. बिजनेस में ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे. किसी बड़े क्लाइंट से डील पक्की हो सकती है. इनकम पहले से बेहतर रहेगी. बचत बढ़ाने का मौका भी मिलेगा. पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है. परिवार में रिश्ते और मजबूत होंगे. घर के बड़े लोगों का सपोर्ट मिलेगा. लव रिलेशन में ईमानदारी रिश्ते को और मजबूत बनाएगी. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू और प्रोफेशनल कोर्स में अच्छी खबर मिल सकती है. आपकी स्मार्ट प्लानिंग ही आपको नई पहचान दिलाएगी. फिटनेस रूटीन बनाए रखें.

---विज्ञापन---

सूर्य-शनि नवपंचम दृष्टि - कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को यह समय उनकी मेहनत को एक नई उड़ान दे सकता है. करियर में बड़ा मौका अचानक मिल सकता है. नई जॉब या नई प्रोफाइल मिलने के चांस हैं. ऑफिस में आपके आइडिया लोगों को इंप्रेस करेंगे. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट और नए ऑर्डर मिलने की संभावना है. ऑनलाइन, टेक और डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा. इनकम में अच्छा सुधार हो सकता है. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. खर्च कंट्रोल में रहेंगे. परिवार में पुराने मतभेद खत्म होंगे. घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा. लव रिलेशन में अपनापन और भरोसा बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प पर्सन से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस शानदार रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खबर मिल सकती है. हेल्थ अच्छी रहेगी. पूरी नींद और सही रूटीन आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ऐसी पत्नी चमकाती है परिवार की किस्मत, आचार्य चाणक्य ने बताए 5 अनमोल गुण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.