---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Nautapa: 25 मई से आरंभ होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेगी प्रचंड गर्मी

Nautapa: भारतीय ज्योतिष में मौसम को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। नौतपा भी ऐसा ही एक नियम है। पंचांग के अनुसार जब सूर्य ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौतपा का समयकाल माना जाता है। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूर न्यूनतम रह जाती है। जिसके […]

---विज्ञापन---

Nautapa: भारतीय ज्योतिष में मौसम को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। नौतपा भी ऐसा ही एक नियम है। पंचांग के अनुसार जब सूर्य ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तब नौतपा का समयकाल माना जाता है। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूर न्यूनतम रह जाती है। जिसके कारण पृथ्वी पर प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार नौतपा में मौसम कैसा रहेगा, इसके आधार पर पूरे वर्ष के मौसम का अंदाजा लगाय जा सकता है। यदि नौतपा में भीषण गर्मी पड़े तो माना जाता है कि अच्छी वर्षा होगी परन्तु नौतपा में बारिश आने पर वर्षा कम मानी जाती है। नौतपा में तेज गर्मी का पड़ना किसानों तथा खेती के लिए शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐसे करें सूर्य की आराधना, बनेगा राजयोग, मिलेगी अथाह सुख-संपदा

25 मई से आरंभ होंगे नौतपा (Nautapa Date 2023)

नौतपा का समयकाल कुल 15 दिनों का होता है। इस दौरान चन्द्रमा कुल नौ नक्षत्रों से होकर गुजरता है। इन दिनों सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी न्यूनतम होने के कारण पृथ्वी पर गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। पंचांग की गणना के अनुसार सूर्यदेव 25 मई को रात्रि 9 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह यहां पर 8 जून तक रहेंगे। इसी समयकाल को नौतपा कहा जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रविवार को करें ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे

इसके अलावा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में जब चंद्रमा आद्रा से लेकर स्वाति नक्षत्र तक दस नक्षत्रों में विचरण करता है तो उसे भी नौतपा की संज्ञा दी जाती है। इस बार रोहिणी नक्षत्र का वास तट पर तथा संवत का वास धोबी के घर में माना गया है। ऐसे में इस बार तेज गर्मी पड़ने की आशंका मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 20, 2023 12:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola