इन उपायों से आप भी पा सकते हैं अपनी मनपसंद नौकरी, बस अपनाएं ये चमत्कारी टोटके

Naukri Pane Ke Upay

Naukri Pane Ke Upay

विज्ञापन

Naukri Pane Ke Upay: आज के इस भागमभाग दुनिया में हर कोई किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। कोई कारोबार को लेकर तो कोई नौकरी को लेकर। आज इस खबर में नौकरी पाने के असरदार उपाय लेकर आए हैं, जिसे करने के बाद आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। ज्योतिष शास्त्र में नौकरी पाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं जैसे- किस देवता की पूजा करनी चाहिए, कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी नौकरी कैसे मिल सकती है आदि चीजों के बारे में। तो आइए जानते हैं मनचाही नौकरी पाने के चमत्कारी उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें- सपने में गणपति विसर्जन देखने से मिलते हैं बड़े संकेत! होती है इस सुख की प्राप्ति

Advertisment

मनचाही नौकरी के लिए करें इस देवता की पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप भी मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बजरंग बली को प्रसन्न करना होगा। बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए आपको घर में हनुमान जी की हवा में उड़ती हुई तस्वीर लगाना चाहिए। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से बजरंग बली बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 40 दिनों तक नंगे पैर हनुमान मंदिर में जाकर बजरंग बली को लाल गुलाब अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है।

भगवान गणेश की करें पूजा

यदि आप बहुत जल्द नौकरी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी चतुर्थी के दिन घर में गणेश जी का ऐसा चित्र लगाएं, जिसमें गणेश भगवान की सूंड दाई ओर मुड़ी हो। इसके बाद गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और लौंग, सुपारी अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि आपको नौकरी मिलने में आ रही सभी प्रकार की समस्या बहुत जल्द खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ