हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Narak Chaturdashi 2024: आज रात से 3 राशियों की चमकी किस्मत, होगी अपार धन बरसात!

Narak Chaturdashi 2024: 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी है। इस दिन खास संयोग बन रहा है जो 3 राशियों के लिए लाभकारी हैं। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन
नरक चतुर्दशी 2024

Narak Chaturdashi 2024: आज यानी 30 अक्टूबर, बुधवार को छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी है। इस दिन दो खास संयोग बन रहा है जिससे 12 राशियों में से कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। दिवाली की रात से 3 राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। रोशनी के त्योहार की चमक राशियों पर होने वाली है। लक्ष्मी नारायण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से राशियों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियां हैं जिनके जीवन में दिवाली की रात के बाद से काफी कुछ अच्छा होने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए लक्ष्मी नारायण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बेहद शुभ रहेगा। रिश्तेदारों से मिलना होगा और पुराने दोस्तों के साथ आप अच्छा समय गुजार सकेंगे। खुशी का माहौल रहेगा। धन की देवी मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा बनेगी। जो काम करने का सोचेंगे वो पूरा होगा।

ये भी पढ़ें- नरक चतुर्दशी पर ‘अभ्यंग स्नान’ के लिए मिलेगा केवल इतना समय, जानें 

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन उत्तम साबित होगा। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। तरक्की के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। आप जिस काम को करने की सोचेंगे वो सफलतापूर्वक पूरा होगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। मन में उत्साह रहेगा। कामकाज में तरक्की मिल सकती है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में आपका नाम और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 5 दिवसीय पर्व दीपावली के पांचों दिन करें ये खास उपाय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें