---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Nag Panchami: नाग पंचमी पर 5 ग्रहों की चाल से बना संयोग! ये 3 राशियां होंगी धनवान!

Nag Panchami 2024: सावन के पवित्र माह में इस बार 9 अगस्त 2024 को हरियाली तीज के दो दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन 500 साल बाद कई शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार नाग पंचमी के दिन किन-किन राशियों के जातकों को भगवान शिव और नाग देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

---खबर नीचे जारी है---

Nag Panchami 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन का पावन महीना चल रहा है, जिसमें आने वाली प्रत्येक तिथि का विशेष महत्व है। सावन में खासतौर पर भोलेबाबा की आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। इसके अलावा सावन में हरियाली तीज के दो दिन बाद नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ नाग देव की उपासना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

500 साल बाद बना महासंयोग

इस बार नाग पंचमी का पर्व बेहद खास है, क्योंकि इस दिन एक या दो नहीं बल्कि करीब 500 साल बाद कई शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। नाग पंचमी का व्रत इस बार सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, अमृत काल, हस्त नक्षत्र, शिववास योग, साध्य योग, करण योग, बव और बालव के शुभ योग में मनाया जाएगा। इसके अलावा सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर और कुंभ राशि में शनि देव के विराजमान होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं सिंह राशि शुक्र और बुध के विराजमान होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Janmashtami पर जागेगा 5 राशियों का सोया भाग्य! जानें तिथि और पूजा का मुहूर्त

---खबर नीचे जारी है---

कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति!

ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष को बेहद अशुभ माना जाता है। कुंडली में ये योग तब बनता है, जब सभी ग्रह रहस्य के कारक ग्रह राहु और मोक्ष के कारक ग्रह केतु के बीच में होते हैं। इससे व्यक्ति को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन नाग और सांप की पूजा करते हैं, उन्हें काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही आध्यात्मिक शक्ति और धन प्राप्ति के रास्ते खुलने लगते हैं।

3 राशियों पर मेहरबान होंगे नाग देवता

धनु राशि

नौकरीपेशा लोगों का महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा हो जाएगा, जिसकी वजह से बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का सपना आखिरकार सच होगा, जल्द ही विदेश में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्रों को माता-पिता से मनचाहा उपहार मिल सकता है, जिसे पाकर आपको बेहद खुशी होगी। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में प्रेम का आगमन होगा।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

न्यूली मैरिड कपल के आने वाले दिन बेहद खास रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा। राजनीति और खेल से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का समय अच्छा चल रहा है। सामाजिक वर्चस्व में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आय के नए साधन विकसित होंगे, जिससे आर्थिक तंगी की समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगेगी।

सिंह राशि

शादीशुदा लोग परिवारवालों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि के लोगों की कुंडली में वाहन खरीदने का योग बन रहा है। बिजनेसमैन को विरोधियों से छुटकारा मिल सकता है। कारोबार में विस्तार के प्रबल योग हैं। अविवाहित लोगों की कोई पुरानी इच्छा उनके माता-पिता पूरी कर सकते हैं। यदि आप जॉब करते हैं और सिंगल हैं, तो जल्द ही आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- शनि वक्री से इस राशि के लोगों के जीवन में आएगा भूचाल, धन हानि के बने प्रबल योग!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 08, 2024 09:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola