Janmashtami पर जागेगा 5 राशियों का सोया भाग्य! जानें तिथि और पूजा का मुहूर्त

Janmashtami: साल 2024 में 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी यानी कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं इस बार जन्माष्टमी के दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है और उनसे किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।  

Janmashtami 2024

कृष्ण जन्माष्टमी 2024

Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए जन्माष्टमी के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ लोग श्रीकृष्ण की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी करते हैं। मान्यता है कि जो साधक इस दिन व्रत रखता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहता है। चलिए जानते हैं इस साल कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कौन-से 3 योग का निर्माण हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के जातकों को महालाभ होगा।

विज्ञापन

जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि में हुआ था। इस बार कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 25 अगस्त 2024 को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर हो रहा है, जिसका समापन 26 अगस्त 2024 को शाम 04 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कृष्ण जन्माष्टमी यानी कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 01 मिनट से लेकर अगले दिन 27 अगस्त को रात 12 बजकर 45 मिनट तक है।

विज्ञापन

जन्माष्टमी के दिन 3 योग का बना संयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के पावन दिन जयंती योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में पूजा का शुभ फल जरूर मिलता है। इसके अलावा इस दिन रोहिणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्ध योग का भी संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी के दिन प्रात: काल 6 बजकर 25 मिनट से लेकर अगले दिन 27 अगस्त को सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। वहीं व्रत के पारण का समय 27 अगस्त 2024 को प्रात: काल 6 बजकर 36 मिनट तक है।

विज्ञापन

5 राशियों के लोगों को होगा लाभ!

मेष राशि

श्रीकृष्ण की कृपा से मेष राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

तुला राशि

जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, धीरे-धीरे वो सभी पूरे हो जाएंगे। तुला राशि के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। घरवालों के बीच प्रेम बना रहेगा। निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

शाम का समय छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए व्यतीत होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसके कारण मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेसमैन जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में तरक्की होगी। साथ ही आमदनी के भी नए साधन बनेंगे। शादीशुदा लोगों को घरवालों का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन की बात करें, तो पार्टनर के साथ प्रेमपूर्ण लम्हे व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में लंबे समय से फंसे हुए हैं, तो उसमें राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ