Nag Panchami 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए सावन माह बेहद खास होता है। इस दौरान शिव जी की आराधना करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इसके अलावा इस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार का महत्व भी बढ़ जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल शुक्ल पक्ष में आने वाली पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार सावन माह में नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवताओं की विधि-पूर्वक उपासना करने से घर-परिवार में शांति और धन-धान्य का वास होता है। साथ ही कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।
हालांकि इस बार नाग पंचमी का पर्व बेहद खास है, क्योंकि इस दिन दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। करीब 6 साल बाद 09 अगस्त यानी नाग पंचमी के दिन सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का महासंयोग है। चलिए जानते हैं नाग पंचमी पर बने इन दो शुभ योग से किन-किन पांच राशियों के लोगों को लाभ होगा और उनके जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव आएगा।
मेष राशि
जुलाई माह में मेष राशि के लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे उन्हें हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेसमैन को किसी बीमारी से निजात मिल सकता है। जो लोग पिछले कुछ समय से किसी प्रोजेक्ट को लेकर जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Love Rashifal: मेष से मीन तक, 12 जुलाई को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल
कुंभ राशि
बिजनेस में तेजी आने के साथ-साथ मुनाफा भी डबल हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को विदेशी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। जिन लोगों का जमीन से जुड़ा कोई केस कोर्ट में चल रहा है, उन्हें इस हफ्ते खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते अच्छी कमाई होने के कारण दुकानदारों को कर्ज से भी मुक्ति मिल जाएगी।
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों की किसी बड़ी कंपनी में जॉब लग सकती है, जिससे उनका मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। बिजनेसमैन को कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दुकानदारों की मेहनत रंग लाएगी। इस हफ्ते कमाई में इजाफा होने की पूरी संभावना है।
कर्क राशि
यह समय कर्क राशि के लोगों के लिए उत्तम है। इसलिए इस दौरान किए गए ज्यादातर कार्य सिद्ध होंगे। जो लोग खेल या मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी मुलाकात किसी अनुभवी व्यक्ति से हो सकती है, जो करियर में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भी ये हफ्ता अच्छा रहेगा।
मीन राशि
ऑफिस में अधिकारियों के सहयोग के कारण तय समय में काम पूरा कर पाएंगे, जिससे आपका बॉस आपसे बेहद प्रसन्न होगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को विरोधी द्वारा परेशान किया जा सकता है। लेकिन अगर आप अपना काम मन लगाकर करेंगे, तो उनकी सभी रणनीति बेअसर हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- सूर्य-शुक्र से इस राशि के लोगों को होगा धन लाभ! हर इच्छा होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines