Aaj ka Love Rashifal: मेष से मीन तक, 12 जुलाई को कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

Love Rashifal 12 July 2024: प्यार के मामले में क्या कह रहे हैं आपके सितारे? ये जानने के लिए पढ़ें आज यानी 12 जुलाई 2024 का लव राशिफल और जानें शुभ अंक और रंग।

Love Rashifal 12 July 2024

Love Rashifal 12 July 2024: प्यार के मामले में शुक्रवार का दिन 12 में से कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। वहीं कुछ राशियों के लोगों का मन उदास भी रह सकता है, जिसका प्रभाव उनकी सेहत पर भी पड़ेगा। चलिए जानते हैं आज किन लोगों को प्यार के मामले में खुशखबरी मिलेगी और किन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 12 जुलाई 2024 का लव राशिफल जानने के साथ-साथ आपको राशि अनुसार अपने शुभ अंक और रंगों के बारे में भी पता चलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

विवाहित लोग शुक्रवार को दिल की भावनाओं में बहने से ज्यादा अपने दिमाग का इस्तेमाल करें। अन्यथा दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने की जगह दूरियां आ सकती हैं। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें प्यार के मामले में शाम तक खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

वृषभ राशि

कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण संभावना है कि विवाहित लोगों की लड़ाई होगी। यदि आप ऑफिस में किसी सहकर्मी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाहित लोग ऑफिस के काम और लव लाइफ के बीच संतुलन बनाकर रखें। नहीं तो शुक्रवार को पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें प्रेम के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

जिन लोगों का पिछले साल रिश्ता तय हुआ था। वह लोग पार्टनर के साथ शहर से बाहर कहीं एक दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। प्यार के मामले में विवाहित लोगों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक लम्हे बिताने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंगल लोग अगर ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं, तो सफर के दौरान जीवनसाथी से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर विवाहित लोगों का मन विचलित रह सकता है। बीते दिनों पार्टनर से हुई लड़ाई के कारण तनाव रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों की कुंडली में इस समय कुछ ग्रहों की स्थिति बेहद कमजोर है, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा। एक तरफ जहां विवाहित लोगों की पार्टनर से लड़ाई होगी। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों का इस साल रिश्ता पक्का हुआ था, उनका विवाह होने से पहले ही टूट सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

वैचारिक मतभेद के कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल की लड़ाई हो सकती है। विवाहित लोग पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी में विनम्रता रखें। अन्यथा बहस होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

न्यूली मैरिड लोगों को पार्टनर को जानने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें दोपहर तक प्यार के मामले में खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

धनु राशि

जिन लोगों का प्लान है कि वह पार्टनर संग बाहर घूमने जाएंगे, उनका दिन यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत कर प्रसन्नता का एहसास होगा। अविवाहित लोगों को प्यार के मामले में अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। अगले माह तक जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।

शुभ रंग- लाला

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मकर राशि

यदि आप ऑफिस में किसी सहकर्मी से प्यार कर बैठे हैं, तो उन्हें अपने दिल की बात बताने के लिए शुक्रवार से अच्छा कोई और दिन नहीं है। इसलिए दिल खोलकर अपने जज्बात के बारे में उन्हें बता दें। विवाहित लोगों का दिन भी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे दिनभर आप खुश रहेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कुंभ राशि

जो लोग इसी साल किसी नए बंधन में बंधे हैं। उनके प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। अविवाहित लोगों की क्रश के साथ लड़ाई हो सकती है, जिससे मूड खराब रहेगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मीन राशि

यदि आपकी अभी तक शादी नहीं हुई है और आपके माता-पिता पिछले कुछ समय से आपके लिए योग्य वर की तलाश कर रहे हैं, तो रात तक उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। विवाहित लोगों की कुंडली में ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण जिंदगी में प्रेम बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ