सोमवार को है नागपंचमी, इन उपायों को करते ही चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Nag Panchami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्लपक्ष की पंचमी को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के अभिषेक तथा मंत्रों का जप किया जाता है। ज्योतिष में भी कालसर्प दोष दूर करने के लिए नागपंचमी को सर्वोत्तम मुहूर्त बताया गया है। इनके अतिरिक्त राहु-केतु के दोष दूर करने के लिए भी नागपंचमी को उत्तम अवसर माना गया है।
पंचांग के अनुसार इस बार नागपंचमी 21 अगस्त 2023 (सोमवार) को है। इस दिन सोमवार होने के कारण इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। यदि किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में शनि की साढ़े साती, ढैय्या, दशा या महादशा चल रही है तो उसके लिए भी इस बार नागपंचमी पर भगवान शिव के उपाय किए जा सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि नागपंचमी पर आप किन उपायों को करके लाभ उठा सकते हैं।
यदि जन्मकुंडली में चल रहे ग्रह दोष दूर करना चाहते हैं तो नागपंचमी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 1100 बार जप करना चाहिए। इस एक उपाय से सभी ग्रहों से संबंधित दोष दूर होंगे। यदि कोई रोग या पीड़ा है तो वह भी दूर हो जाएगी। यदि धन प्राप्ति की इच्छा से महामृत्युंजय का 21000 जप कर लिया जाए तो व्यक्ति को अथाह धनलाभ होता है।
नागपचंमी पर सर्पों की पूजा करनी चाहिए तथा उन्हें दूध पिलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक संपन्नता और शांति आती है। यदि संभव हो तो किसी सपेरे से सर्प खरीद कर उन्हें जंगल में छुड़वा दें। सर्पों को मुक्त करवाने के इस उपाय से कालसर्पदोष तथा राहु-केतु के दोष हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।
नागपंचमी पर हनुमानजी की पूजा करना भी बहुत शुभ रहेगा। किसी हनुमान मंदिर में जाकर भगवान शिव, मां पार्वती, और राम दरबार की पूजा करें। इसके बाद वहीं पर बैठकर सुंदर कांड का पाठ करें और हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं। इस उपाय से शनि ग्रह संबंधित सभी दोष सदा-सर्वदा के लिए दूर हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: