Naam Jyotish Shastra: नाम सिर्फ एक व्यक्ति की पहचान नहीं होती है, बल्कि ये उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भाग्य का आईना होता है। नाम ज्योतिष की मानें तो प्रत्येक व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जीवन के हर एक पहलू पर गहरा प्रभाव डालता है। इसी वजह से माता-पिता अपने बच्चे का नाम सोच-समझकर व पंडितों द्वारा निकाले गए शब्द से रखते हैं। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। यहां तक कि व्यक्ति की खामियों के बारे में भी पता चल सकता है।
आज हम आपको नाम ज्योतिष की मदद से उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे यदि किसी लड़के का नाम शुरू होता है, तो उनके लव रिलेशनशिप में आने और शादी के बाद खुश व संतुष्ट रहने की संभावना कम होती है। दरअसल, ये लड़के जल्दी से एडजस्ट नहीं कर पाते हैं, बल्कि अपने विचार सामने वाले व्यक्ति पर थोपने की कोशिश करते हैं, जिस कारण ये अपनी लव लाइफ से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।
जल्दी से नहीं कर पाते एडजस्ट
नाम ज्योतिष शास्त्र यानी नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लड़कों का नाम E, F, H, I या J से शुरू होता है, वो अपने में खुश रहते हैं। ये अपना जीवन अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इन्हें किसी भी तरह की पाबंदी बर्दाश्त नहीं होती है। ये लड़के रिलेशनशिप में जल्दी से एडजस्ट नहीं हो पाते हैं, बल्कि अपने विचारों को अपने पार्टनर पर थोपने की कोशिश करते हैं। इनका पार्टनर भी इनसे खुश व संतुष्ट नहीं रहता है। किसी न किसी चीज को लेकर इनसे उन्हें शिकायत रहती ही है।
खासकर शादी के बाद इनके खुश व संतुष्ट रहने की संभावना कम होती है। इसके अलावा इन लोगों का स्वभाव काफी जिद्दी होता है। ये लोग आसानी से अपनी जिद नहीं छोड़ते हैं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए तमाम कोशिशें करते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को तुला राशि में गोचर करेंगे चंद्र, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?
लड़ाकू स्वभाव के होते हैं ये लड़के
जिन लड़कों का नाम M, P, S या U अक्षर से शुरू होता है, उनका स्वभाव लड़ाकू होता है। ये लोग बात-बात पर चिड़ जाते हैं और गुस्सा करने लगते हैं। इस कारण इनकी जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं होती है। यदि इनके दोस्त बन भी जाते हैं, तो वो इनसे दूर रहने का ही प्रयास करते हैं। ये लोग आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाते हैं, बल्कि चीजों से बहुत जल्दी उब जाते हैं और समस्याओं से भागने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
14 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines