Name Astrology: नाम व्यक्ति की पहचान होती है, जिसके द्वारा उसे जाना और पहचाना जाता है। वहीं, नाम ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति के नाम का उसके स्वभाव और जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति के नाम से ही उसकी राशि तय होती है, जिसकी मदद से राशिफल देखा जाता है। राशि के अलावा नाम के पहले अक्षर से भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।
नाम ज्योतिष शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोगों को महाआलसी माना जाता है। ये लोग मेहनत से दूर भागते हैं और हर काम को कल पर टाल देते हैं। इसी वजह से कई बार इन्हें जीवन में सफलता नहीं मिलती है।
टाइम पर कभी नहीं करते कोई काम
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम A, L, P, R, S या V अक्षर से शुरू होता है, वो महाआलसी होते हैं। ये लोग समय पर कोई काम नहीं करते हैं बल्कि हर कार्य को कल पर छोड़ देते हैं। इस कारण कई बार ये लोगों से पीछे भी रह जाते हैं।
इन लोगों का कोई सपना नहीं होता है। ये मेहनत नहीं करना चाहते हैं बल्कि पूरे दिन आराम करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा ये लोग नौकरी में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं बल्कि काम से दूर भागते हैं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
कभी नहीं देते अपने साथी को धोखा
जिन लोगों का नाम C, E, M, N, या V से शुरू होता है, वो अपने प्रेमी व जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं। ये लोग अपना हर रिश्ता दिल से निभाते हैं और सामने वाले व्यक्ति को खुश रखने की आखिरी समय तक कोशिश करते हैं। रिश्ते को बचाने के लिए गलती न होने पर भी ये लोग माफी मांग लेते हैं।
ये बहुत समझदार होते हैं और जल्दी से किसी की बातों में नहीं आते हैं। ये कभी कुछ ऐसा नहीं करते, जिसके कारण इनके साथी को तकलीफ हो और कभी अपने साथी को धोखा नहीं देते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शनिवार को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines